अमित शाह ने पटेल की 150वीं जयंती पर की विशेष परेड की घोषणा, कांग्रेस पर साधा निशाना

पटना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से 31 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती) के अवसर पर आयोजित की गई थी।
भव्य परेड और ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम
अमित शाह ने घोषणा की कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केवड़िया (एकता नगर) में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार रन फॉर यूनिटी को भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और सभी राज्यों में इसके आयोजन का बंदोबस्त है।देश के सभी नागरिक देश की एकता और अखंडता की शपथ लेंगे।
साथ ही एक भारत पर्व और बिरसा मुंडा के लिए आदिवासी परंपरा आधारित विशेष आयोजन भी किया जाएगा।
अमित शाह बोले — आज का भारत पटेल की देन
अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता सेनानी और विचारधारा थे।
- महात्मा गांधी ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दी।
- 562 रियासतों को उन्होंने एकीकृत किया।
- भारत का वर्तमान नक्शा पटेल की देन है।
- पाकिस्तान कॉरिडोर बनाने के प्रयास को उन्होंने निरस्त किया।
कांग्रेस पर हमला
अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा:
“आजादी के बाद कांग्रेस ने पटेल को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत रत्न देने में देरी हुई, ना कोई समाधि बनी, ना कोई स्मारक।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री बनने के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का रूपरेखा तैयार हुई।
देशभर के किसानों से लोहा इकट्ठा किया गया और अब तक ढाई करोड़ लोग इस स्मारक को देख चुके हैं।


