देश-विदेश

नितिन गडकरी का बिहार में बड़ा दावा: “सड़कों को अमेरिका जैसी बनाऊंगा”

सारण, बिहार: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में चुनावी प्रचार के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। 3 नवंबर को सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार की राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों को वर्ल्ड स्टैंडर्ड के स्तर पर सुधार देंगे और अमेरिका जैसी सड़कें बनवाएंगे।

गडकरी ने कहा, “अब वो दिन दूर नहीं जब मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका के बराबर बना दूंगा। यह मेरा वचन है। मैं एक से एक ब्रिज बनाऊंगा। कोई कठिनाई नहीं है। कुछ भी किया जा सकता है। मैं आप पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं। यह आपका पैसा है, आप मालिक हैं और हम नौकर हैं। हम ईमानदारी से आपकी सेवा करते हैं।”

उन्होंने बिहार के विकास के लिए जनता की भागीदारी को भी अहम बताया। गडकरी ने कहा कि बिहार को सुखी, संपन्न और शक्तिशाली बनाना है और इसका श्रेय जनता को जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका और एनडीए का प्रयास बिहार के किसानों और पशुपालक समुदाय के कल्याण के लिए है।

मंत्री ने मांझी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रणधीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा और घाघरा नदियों के संगम पर स्थित मांझी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है और पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर रही है।

गडकरी ने जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ होने का भरोसा व्यक्त किया और कहा कि बिहार की विकास यात्रा में जनता की भागीदारी इसे साकार करेगी।

Related Articles

Back to top button