देश-विदेश
संगीता बरुआ पिशारोती बनीं प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोती को रविवार को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला हैं।
शनिवार को हुए चुनाव में पिशारोती की टीम ने सभी पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की सीटों पर जीत हासिल की। पीटीआई के अनुसार, टीम ने चुनाव में 21-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
क्लब के अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित हो गए हैं। अफ़ज़ल इमाम को महासचिव और जतिन गांधी को उपाध्यक्ष चुना गया। पिशारोती की जीत को प्रेस जगत में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



