खेल

“अर्शदीप सिंह की हाथ में टैटू वाली फोटो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले – ये समरीन कौर हैं!”

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अर्शदीप ने कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए नजर आए।

फैंस ने पहचान की और शुरू हुई डेटिंग चर्चा

फोटो में लड़की का चेहरा नहीं था, लेकिन हाथ पर बने टैटू और नाखूनों के आर्ट से फैंस ने दावा किया कि यह समरीन कौर हैं। सोशल मीडिया पर यही बात तेजी से वायरल हुई और चर्चा शुरू हो गई कि अर्शदीप और समरीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

समरीन कौर IPL मैच में PBKS का समर्थन करती दिखीं

कुछ फैंस ने समरीन की IPL मैचों की फोटो भी शेयर की, जिसमें वह PBKS के मैचों में नजर आई थीं। हालांकि ये फोटो IPL 2026 की नहीं बल्कि पिछले साल की है।

कौन हैं समरीन कौर

पंजाबी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री समरीन कौर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 पर बनी फिल्म ’83’ में भी अभिनय किया था।

  • जन्म: 2021, जम्मू और कश्मीर
  • उम्र: 26 साल
  • अर्शदीप से उम्र में 1 साल छोटी

आधिकारिक बयान नहीं आया

हालांकि सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएँ तेज हैं, लेकिन न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर ने इस बारे में कोई पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button