सेहत

ज्यादा प्रोटीन खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

नई दिल्ली। प्रोटीन हमारी सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादा प्रोटीन लेना शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आजकल जिम जाने वाले और फिटनेस के शौकीन लोग हाई-प्रोटीन डाइट लेने लगे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी की सेहत को बिगाड़ सकता है

कितनी प्रोटीन लेनी चाहिए?

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर, प्रोफेसर डॉ. एल. एच. घोटेकर बताते हैं:

“हर व्यक्ति को प्रतिदिन अपने वजन के हिसाब से प्रोटीन लेना चाहिए। जैसे अगर किसी का वजन 60 किलो है, तो उसे 60 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन पर्याप्त है। इससे ज्यादा प्रोटीन लेने पर किडनी पर दबाव पड़ सकता है।”

डॉ. घोटेकर का कहना है कि प्रोटीन सप्लीमेंट्स के रूप में ज्यादा प्रोटीन लेना सबसे ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।

ज्यादा प्रोटीन से किडनी पर असर

  • जब शरीर में प्रोटीन की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है, तो किडनी को इसे फिल्टर करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है
  • इससे शरीर में यूरिया और अन्य वेस्ट प्रोडक्ट्स बढ़ जाते हैं।
  • लगातार हाई-प्रोटीन डाइट लेने से किडनी पर प्रेशर बढ़ता है और धीरे-धीरे किडनी खराब होने लगती है

हालांकि यह नुकसान अचानक नहीं होता, बल्कि लंबे समय तक ज्यादा प्रोटीन लेने से होता है।

किन लोगों को ज्यादा खतरा है?

  • सामान्य लोग जो रोजाना ज्यादा प्रोटीन ले रहे हैं।
  • जो पहले से किडनी की समस्या या डायबिटीज से पीड़ित हैं।
  • हैवी वर्कआउट करने वाले लोग थोड़े सुरक्षित हैं क्योंकि उनके शरीर में प्रोटीन का उपयोग ज्यादा होता है।

एक्सपर्ट्स की सलाह

  1. प्रोटीन के साथ फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जरूर लें।
  2. कोई भी प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  3. पर्याप्त पानी पिएं, दिन में कम से कम 7 गिलास।
  4. रोजाना एक्सरसाइज करें।

Related Articles

Back to top button