मनोरंजन

‘गायब नहीं हुई मोनालिसा’, फर्जी वीडियो से फैली सनसनी के बाद खुद सामने आई सच्चाई

Prayagraj Mahakumbh 2025 में अपनी नीली आंखों और खूबसूरती से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं Monalisa Bhosle एक बार फिर चर्चा में हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके गायब होने की खबरों ने हलचल मचा दी थी, लेकिन अब उन्होंने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

फर्जी वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक खुद को मोनालिसा के पति फरमान खान बताकर दावा कर रहा था कि वह उसे छोड़कर भाग गई है। वीडियो में युवक उसे ढूंढने राजस्थान जाने की बात भी कह रहा था। इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं, यहां तक कि कुछ लोगों ने अनहोनी की आशंका भी जता दी।

सामने आई सच्चाई

जैसे ही मामला बढ़ा, जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहा युवक असली फरमान नहीं था। वह राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी निकला, जिसने सिर्फ मनोरंजन और सोशल मीडिया व्यूज के लिए यह वीडियो बनाया था। बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।

मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

अफवाहों के बीच Monalisa Bhosle ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने पति फरमान खान के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों साथ और सुरक्षित नजर आ रहे हैं।

अफवाहों पर लगा विराम

मोनालिसा की इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके गायब होने या किसी अनहोनी की खबरें पूरी तरह झूठी थीं। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि फर्जी वीडियो किस तरह लोगों को भ्रमित कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button