खेल

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद IPL 2026 से बाहर

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

CSK ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। फ्रेंचाइज़ी ने लिखा, “केकेआर के खिलाफ मैच में दाहिने क्वाड्रिसेप में चोट लगने के कारण खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद ने 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट की शिकायत की थी। इसके बाद मेडिकल जांच में उनकी चोट गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

CSK के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि टीम इस सीजन में अब तक खेले गए 5 मैचों में से केवल 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को अब गेंदबाज़ी विभाग में नई रणनीति के साथ उतरना होगा।

Related Articles

Back to top button