देश-विदेश

भोजशाला पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- यह मां वाग्देवी का मंदिर, यहां बनेगा भव्य कॉरिडोर

Mohan Yadav सोमवार को Bhojshala पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि वह भोजशाला में दर्शन करने वाले मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

टीवी9 से खास बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट ने “दूध का दूध और पानी का पानी” कर दिया है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मां सरस्वती यानी मां वाग्देवी का मंदिर है और यहां पूजा का विशेष महत्व है।

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार लंदन संग्रहालय में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को वापस भारत लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भारत सरकार के सहयोग से कदम उठाए जाएंगे और प्रतिमा को वापस लाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए Mohan Yadav ने लिखा कि भोजशाला सनातन संस्कृति के स्वाभिमान का प्रतीक है और मां वाग्देवी का आशीर्वाद सदैव मध्य प्रदेश पर बना रहे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान भोजशाला में महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 11 धार्मिक स्थलों पर कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं और धार भोजशाला में भी जल्द भव्य कॉरिडोर बनाया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने ट्विशा शर्मा केस पर भी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और मामले की CBI जांच के लिए भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

Related Articles

Back to top button