देश-विदेश

जून 2026 बैंक हॉलिडे: देशभर में 11–13 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

जून 2026 में पूरे भारत में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने वाला है, क्योंकि इस महीने कुल मिलाकर 11 से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियां भी शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत तय की जाती हैं, जो राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off)

जून 2026 में बैंक निम्नलिखित दिन वीकली ऑफ के कारण बंद रहेंगे—

  • 7 जून 2026 (रविवार)
  • 13 जून 2026 (दूसरा शनिवार)
  • 14 जून 2026 (रविवार)
  • 21 जून 2026 (रविवार)
  • 27 जून 2026 (चौथा शनिवार)
  • 28 जून 2026 (रविवार)

जून 2026 में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय बैंक छुट्टियां

  • 15 जून (सोमवार): राजा संक्रांति और YMA डे – ओडिशा और मिजोरम में बैंक बंद
  • 17 जून (बुधवार): महाराणा प्रताप जयंती – हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अवकाश
  • 18 जून (गुरुवार): गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस – पंजाब में बैंक बंद
  • 25 जून (गुरुवार): मुहर्रम – आंध्र प्रदेश और विजयवाड़ा में अवकाश
  • 26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम (आशूरा) – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल, पटना सहित अधिकांश राज्यों में बैंक बंद
  • 29 जून (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती – हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अवकाश
  • 30 जून (मंगलवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद

डिजिटल बैंकिंग पर असर नहीं

बैंकों की छुट्टियों के बावजूद ग्राहकों की सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इस दौरान आप:

  • UPI और मोबाइल बैंकिंग
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • ATM सेवाएं

का उपयोग सामान्य रूप से कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button