मनोरंजन

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026: दिलजीत 7 शहरों में करेंगे परफॉर्म, 1 नवंबर को दिल्ली से शुरू—जानें तारीखें और टिकट डिटेल

सिंगर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 का ऐलान पहले ही हो गया था। अब यह टूर भारत में कहां-कहां और कब होगा, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का मोस्ट अवेटेड ऑरा इंडिया टूर 2026 आने वाला है। कुछ महीनों पहले ही गायक ने लंदन के वेम्बली में परफॉर्म करते हुए यह ऐलान किया था कि वह अहमदाबाद में जल्द कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित थे और अब इस टूर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल दिलजीत देश के सात शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं। यह टूर नवंबर और दिसंबर में होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी टिकट और तारीखों का ऐलान भी हो गया है।

ऑरा इंडिया टूर 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगा। इसके बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में कॉन्सर्ट होंगे। चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा होगा, हालांकि वहां के शो की तारीख और बाकी जानकारी बाद में बताई जाएगी। अहमदाबाद में दिलजीत 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। यह टूर छह हफ्तों में सात शहरों तक पहुंचेगा। कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध होंगे। कुछ लोगों के लिए टिकट की लिमिटेड प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

दिलजीत दोसांझ की भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अलग-अलग शहरों में अपने फैंस के बीच परफॉर्म करने को लेकर खुशी जताई। दिलजीत ने कहा कि अपने देश में परफॉर्म करने की वाइब ही अलग होती है। इस टूर के जरिए एक बार फिर दिल्ली से इंदौर तक अपने देश के शहरों में अपने फैंस से मिलने का मौका मिल रहा है और वह इस सफर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि आपका प्यार हमेशा मेरे साथ रहा है, अब बारी है आपके शहर आने की। नवंबर और दिसंबर में मिलते हैं, पूरी वाइब के साथ। भारत में यह टूर 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगा। इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में शो होगा। चंडीगढ़ के शो की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button