केशव प्रसाद मौर्य Archives - Newj9

केशव प्रसाद मौर्य का तेजस्वी-राहुल पर हमला — बोले, “दोनों साथ दिखते हैं तो लगता है जंगलराज रिटर्न्स 2.0”
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मौर्य ने दोनों नेताओं को “वंशवाद और भ्रष्टाचार की विरासत के प्रतीक” बताते हुए कहा कि जब ये एक मंच पर आते हैं तो “जंगलराज रिटर्न्स 2.0” की तस्वीर नज़र आती है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा —“जब श्री तेजस्वी यादव और श्री राहुल गांधी एक साथ मंच साझा करते हैं, तो यह दृश्य किसी चुनावी गठबंधन से अधिक, जंगलराज रिटर्न्स 2.0 की पटकथा जैसा लगता है।

वंशवाद और भ्रष्टाचार की विरासत के प्रतीक दोनों मिलकर बिहार को फिर उसी अंधकार की ओर धकेलने की तैयारी में हैं, जिससे राज्य को एनडीए के सुशासनराज ने बड़ी कठिनाई से मुक्त किया था। अब बिहार की जनता सावधान है, क्योंकि उन्हें पता है, जंगलराज वालों की ‘खुशहाली’ मतलब बिहार की ‘बदहाली’।”

“पहले चरण में एनडीए की आंधी, दूसरा चरण भी एनडीए के नाम”

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि बिहार में हुए पहले चरण के मतदान में एनडीए को जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, “पहले चरण की वोटिंग एनडीए के नाम रही। एनडीए की आंधी में न श्री तेजस्वी यादव टिक पाए, न राहुल गांधी। उन्हें बेअसर करने में सपा के अखिलेश यादव भी पीछे नहीं रहे।”मौर्य इन दिनों बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।9 नवंबर को प्रचार का आख़िरी दिन है, और ऐसे में एनडीए व महागठबंधन दोनों ही अपनी पूरी ताक़त झोंक रहे हैं।

The post केशव प्रसाद मौर्य का तेजस्वी-राहुल पर हमला — बोले, “दोनों साथ दिखते हैं तो लगता है जंगलराज रिटर्न्स 2.0” appeared first on Newj9.

केशव प्रसाद मौर्य का सैफई परिवार पर हमला, शिवपाल यादव का करारा पलटवार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए सैफई परिवार को “गुंडा, माफिया और दंगाई” बताया, जिस पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कड़ा जवाब दिया।

केशव प्रसाद मौर्य का बयान

मंगलवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा—

“गुंडे माफिया और दंगाई सबके सब सैफई परिवार के भाई…”

मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास बुलेट से बैलेट पर कब्जा करने वाला रहा है और जनता अब इन पर भरोसा नहीं करती। उन्होंने सोमवार को भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा था कि सत्ता से लंबे समय के वियोग ने दोनों नेताओं की “छटपटाहट” बढ़ा दी है।

शिवपाल यादव का पलटवार

अखिलेश यादव के चाचा और सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मौर्य को जवाब देते हुए कहा—

“गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है। बुलडोजर से कानून का गला घोंटने वाले, किसानों पर लाठियां बरसाने वाले, जमीन पर कब्जा करने वाले और बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के संरक्षक आपके आंगन के भाई हैं।”

शिवपाल यादव ने आगे लिखा—

“सैफई परिवार ने अस्पताल, स्टेडियम, नौकरियां और विश्वविद्यालय दिए, जबकि आपके परिवार ने दी नफ़रत, महंगाई और जंगलराज।”

सपा-भाजपा के बीच बढ़ी तल्खी

केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच लंबे समय से राजनीतिक टकराव रहा है। दोनों नेता एक-दूसरे पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से निशाना साधते रहे हैं। मौजूदा बयानबाज़ी से यह साफ है कि यूपी की राजनीति में सपा-भाजपा के बीच का टकराव फिलहाल और तेज़ होने वाला है।

The post केशव प्रसाद मौर्य का सैफई परिवार पर हमला, शिवपाल यादव का करारा पलटवार appeared first on Newj9.