गणतंत्र दिवस Archives - Newj9

गणतंत्र दिवस 2026: केरल के तीन दिग्गजों को पद्म विभूषण, शशि थरूर ने दी बधाई
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने देश के पांच नामी-गिरामी हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसमें तीन पुरस्कार केरल के लोगों को दिए गए हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इन हस्तियों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्ति पी चिदंबरम ने इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि “यदि यह एक चुनाव होता, तो सरकार के लिए पुरस्कार पाने वालों को चुनना मुश्किल होता। अब चुनाव वाले राज्यों से चुनना आसान हो गया है।”

केरल के तीन पद्म विभूषण विजेता

केटी थॉमस – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, जिन्होंने ज्यूडिशियल पॉलिसी, कानून सुधार और मुख्य कमेटियों की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वी.एस. अच्युतानंदन – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री (2006-2011) और लेफ्ट के दिग्गज नेता।

पी. नारायणन – राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित।

केरल को मिले कुल आठ पद्म पुरस्कार

केरल की राजधानी को प्रतिनिधित्व करते हुए, राज्य की कुल आठ हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ममूटी – मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार, आर्ट्स में योगदान के लिए।

वेल्लप्पल्ली नटेसन – SNDP योगम के जनरल सेक्रेटरी, पब्लिक अफेयर्स और सोशल लीडरशिप में कार्य।

अन्य पद्मश्री पुरस्कार विजेता: एई मुथुनायगम (साइंटिस्ट), आई एम विजयन (पूर्व फुटबॉल कप्तान), कलामंडलम विमला मेनन (डांस टीचर), कोल्लक्कल देवकी अम्मा (एनवायरनमेंटलिस्ट)।

शशि थरूर ने दी शुभकामनाएं

सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“गणतंत्र दिवस 2026 की शाम को भारत सरकार की पद्म पुरस्कार सूची में कई जाने-माने मलयाली लोगों को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राज्य की राजधानी का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद के तौर पर इन हस्तियों को बधाई और धन्यवाद।”

The post गणतंत्र दिवस 2026: केरल के तीन दिग्गजों को पद्म विभूषण, शशि थरूर ने दी बधाई appeared first on Newj9.

महाराजगंज के सात पुलिसकर्मी सेवा पदकों से सम्मानित, गणतंत्र दिवस पर रैतिक परेड में होंगे मुख्य आकर्षण
महाराजगंज। 26 जनवरी 2026 के अवसर पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में जनपद महाराजगंज के सात पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा पदकों (Police Service Medals) से सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस की भव्य रैतिक परेड के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

पुलिसकर्मियों को मिली बधाई

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अनुकरणीय सेवा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

सेवा पदक विजेताओं की सूची

अति उत्कृष्ट सेवा पदक:

रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वकर्मा

हेड कांस्टेबल एमटी चन्द्रशेखर यादव

मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्ता

मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस जयकिशुन

उत्कृष्ट सेवा पदक:

निरीक्षक नागरिक पुलिस रामकृष्ण यादव

मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार यादव

मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील कुमार चौधरी

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी

शनिवार को पुलिस लाइन महाराजगंज में ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में पुलिस ऑफिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी कैडेट सहित जनपद पुलिस की विभिन्न टोलियां अनुशासन और तालमेल के साथ अभ्यास करती नजर आईं।

कुल नौ टोलियां रैतिक परेड में शामिल होंगी, जिनमें मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना, महिला थाना, अग्निशमन विभाग, एसओजी, रेडियो शाखा और अन्य सहयोगी शाखाएं शामिल हैं।
रैतिक परेड के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा को प्रथम परेड कमांडर और प्रतिसार निरीक्षक को द्वितीय परेड कमांडर नियुक्त किया गया है।

The post महाराजगंज के सात पुलिसकर्मी सेवा पदकों से सम्मानित, गणतंत्र दिवस पर रैतिक परेड में होंगे मुख्य आकर्षण appeared first on Newj9.

मायावती की केंद्र सरकार से बड़ी मांग, कांशीराम को भारत रत्न देने की अपील
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग एक बार फिर दोहराई।

मायावती ने कहा कि कांशीराम ने देश के करोड़ों बहुजन, गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को आत्मसम्मान और स्वाभिमान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी लंबे समय से कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग करती रही है और अब इसमें और देरी नहीं होनी चाहिए।

गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं

26 जनवरी के मौके पर जारी अपने संदेश में मायावती ने देशवासियों और विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान की मूल भावना को लेकर सरकारों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

संविधान की भावना पर उठाए सवाल

मायावती ने कहा कि केवल बड़े-बड़े दावों और लुभावने वादों से अलग हटकर यह ईमानदारी से आकलन किया जाना चाहिए कि क्या केंद्र और राज्य सरकारें वास्तव में संविधान की सर्वसमाज हितैषी मंशा के अनुरूप काम कर रही हैं या नहीं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकारों ने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र को मजबूत किया है, जैसा कि संविधान की मूल भावना में निहित है।

‘संविधान पर गर्व तभी सार्थक है जब…’

मायावती ने कहा,
“संविधान पर गर्व तभी सार्थक है, जब उसके मूल उद्देश्यों के अनुरूप आम जनता के जीवन स्तर में वास्तविक और अपेक्षित सुधार दिखाई दे।”

उन्होंने यह भी कहा कि देश की ज्वलंत समस्याओं से मुक्ति का रास्ता संविधान की भावना को सही मायनों में लागू करने से ही निकलेगा।

पद्म और वीरता पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

इसके साथ ही मायावती ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री और विभिन्न वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

The post मायावती की केंद्र सरकार से बड़ी मांग, कांशीराम को भारत रत्न देने की अपील appeared first on Newj9.

भारत–यूरोपीय यूनियन रिश्तों में नया अध्याय, गणतंत्र दिवस पर ये नेता होंगे मुख्य अतिथि
नई दिल्ली। वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती भूमिका अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। अमेरिका के साथ रणनीतिक तालमेल के बीच अब यूरोपीय यूनियन (EU) भी खुलकर यह स्वीकार कर रहा है कि भारत के बिना उसकी वैश्विक रणनीति अधूरी है। इसी बदले हुए समीकरण का संकेत है कि इस वर्ष 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय यूनियन के शीर्ष नेता मुख्य अतिथि के रूप में भारत आ रहे हैं।

यूरोपीय मेहमानों की यह यात्रा केवल औपचारिक नहीं मानी जा रही। माना जा रहा है कि वे अपने साथ अहम रणनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। भारत आने से पहले ही यूरोपीय नेतृत्व यह स्पष्ट कर चुका है कि भारत अब सिर्फ एक उभरती शक्ति नहीं, बल्कि यूरोप की रणनीतिक जरूरत बन चुका है।

भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत

जब दुनिया युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक दबावों से जूझ रही है, ऐसे समय में भारत यूरोपीय यूनियन को एक स्थिर और भरोसेमंद साझेदार के रूप में नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिल्ली में प्रस्तावित EU–India शिखर सम्मेलन को बेहद अहम माना जा रहा है। गणतंत्र दिवस के आसपास होने वाला यह सम्मेलन केवल कूटनीतिक मुलाकात नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

EU–India समिट क्यों है खास

दिल्ली में होने वाले EU–India समिट में सुरक्षा, रक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग से जुड़े कई अहम समझौतों पर चर्चा और संभावित हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास पहले ही कह चुकी हैं कि भारत यूरोप की आर्थिक मजबूती और रणनीतिक स्थिरता के लिए अनिवार्य हो चुका है।

नई साझेदारी के तहत समुद्री सुरक्षा, साइबर डिफेंस, आतंकवाद से मुकाबला और मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस को मजबूत किया जाएगा। हिंद महासागर में खुले समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नियम आधारित व्यवस्था को लेकर साझा रणनीति तैयार हो सकती है, जिसे चीन की आक्रामक समुद्री नीति के संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पाकिस्तान और चीन पर असर

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और यूरोपीय यूनियन का एक मंच पर आना पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। काउंटर टेररिज्म सहयोग मजबूत होने से आतंकी नेटवर्क पर वैश्विक दबाव बढ़ने की संभावना है, जिससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय लॉबिंग कमजोर पड़ सकती है।

वहीं इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और खुले समुद्री रास्तों की बात चीन की विस्तारवादी नीति को सीधी चुनौती देती है। EU–India साझेदारी के जरिए टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और साइबर सिक्योरिटी में भरोसेमंद मानक विकसित होने की उम्मीद है, जो क्षेत्रीय संतुलन को नया आकार दे सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ी संभावनाएं

सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा दांव खेला जा रहा है। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच लंबे समय से अटकी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) बातचीत को नई गति मिलने के संकेत हैं। स्वच्छ तकनीक, फार्मा और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में सहयोग से भारत को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके अलावा मोबिलिटी फ्रेमवर्क के जरिए छात्रों, कुशल पेशेवरों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर खुलने की भी संभावना है।

The post भारत–यूरोपीय यूनियन रिश्तों में नया अध्याय, गणतंत्र दिवस पर ये नेता होंगे मुख्य अतिथि appeared first on Newj9.