उत्तर प्रदेश

महाराजगंज के सात पुलिसकर्मी सेवा पदकों से सम्मानित, गणतंत्र दिवस पर रैतिक परेड में होंगे मुख्य आकर्षण

महाराजगंज। 26 जनवरी 2026 के अवसर पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में जनपद महाराजगंज के सात पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा पदकों (Police Service Medals) से सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस की भव्य रैतिक परेड के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

पुलिसकर्मियों को मिली बधाई

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अनुकरणीय सेवा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

सेवा पदक विजेताओं की सूची

  • अति उत्कृष्ट सेवा पदक:
    • रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वकर्मा
    • हेड कांस्टेबल एमटी चन्द्रशेखर यादव
    • मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्ता
    • मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस जयकिशुन
  • उत्कृष्ट सेवा पदक:
    • निरीक्षक नागरिक पुलिस रामकृष्ण यादव
    • मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार यादव
    • मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील कुमार चौधरी

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी

शनिवार को पुलिस लाइन महाराजगंज में ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में पुलिस ऑफिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी कैडेट सहित जनपद पुलिस की विभिन्न टोलियां अनुशासन और तालमेल के साथ अभ्यास करती नजर आईं।

कुल नौ टोलियां रैतिक परेड में शामिल होंगी, जिनमें मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना, महिला थाना, अग्निशमन विभाग, एसओजी, रेडियो शाखा और अन्य सहयोगी शाखाएं शामिल हैं।
रैतिक परेड के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा को प्रथम परेड कमांडर और प्रतिसार निरीक्षक को द्वितीय परेड कमांडर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button