जेवर एयरपोर्ट Archives - Newj9

जेवर एयरपोर्ट का बड़ा असर: 100 KM तक जमीन के दाम में उछाल, 5 साल में 4 गुना बढ़ी कीमत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त उछाल ला दिया है। एयरपोर्ट के प्रभाव से करीब 100 किलोमीटर के दायरे में जमीन के दाम तेजी से बढ़े हैं, और कई इलाकों में कीमतें पिछले 5 साल में चार गुना तक पहुंच गई हैं।

इन शहरों में दिख रहा बड़ा असर

एयरपोर्ट के चलते ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्र तेजी से डेवलप हो रहे हैं।

इन इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ी है:

पलवल

गुरुग्राम

बुलंदशहर

मथुरा

अलीगढ़

आगरा

एटा

क्यों बढ़ रही है जमीन की कीमत?

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होते हैं।

पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ही सबसे नजदीकी विकल्प था

अब जेवर एयरपोर्ट से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी

इंडस्ट्रियल और आईटी निवेश में तेजी आने की उम्मीद

एक्सपर्ट्स की राय

रियल एस्टेट एक्सपर्ट योगेश गर्ग के मुताबिक, किसी भी शहर के विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी होती है। बेहतर ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री आने से आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं और रियल एस्टेट सेक्टर को सीधा फायदा मिलता है।

वहीं, प्रॉपर्टी एक्सपर्ट अंकुर मित्तल का कहना है कि एयरपोर्ट के पहले चरण के शुरू होते ही इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है और लगातार प्रॉपर्टी के बारे में पूछताछ हो रही है।

आने वाले समय में और तेजी

विशेषज्ञों का अनुमान है कि:

अगले 3 साल में जमीन के दाम दोगुने तक हो सकते हैं

एयरपोर्ट के सभी चरण पूरे होने के बाद मांग और बढ़ेगी

बड़े औद्योगिक घरानों के आने से क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा

लोगों की पहली पसंद बन रहा क्षेत्र

गौतम बुद्ध नगर अब तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है, इसके पीछे कई वजहें हैं:

चौड़ी और आधुनिक सड़कें

हरियाली और बेहतर प्लानिंग

आईटी हब, इंडस्ट्री और एजुकेशन संस्थान

बेहतर लाइफस्टाइल और कनेक्टिविटी

The post जेवर एयरपोर्ट का बड़ा असर: 100 KM तक जमीन के दाम में उछाल, 5 साल में 4 गुना बढ़ी कीमत appeared first on Newj9.

जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर कार्रवाई, 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने नगला हुकम सिंह गांव के 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर पुनर्वास और विस्थापन नीति का लाभ लेने के उद्देश्य से अवैध निर्माण कराया जा रहा था।

नगला हुकम सिंह गांव के लेखपाल प्रत्यूष राही पाठक की तहरीर पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तहरीर में कहा गया है कि नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए करीब 1182 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए अधिसूचना जारी होने के बावजूद संबंधित भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जबकि किसानों को उस जमीन का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है।

नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि संबंधित भूमि अब नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद किसान अधिग्रहण और पुनर्वास नीति का अनुचित लाभ लेने के लिए वहां अवैध निर्माण कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। इससे न केवल शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि राजकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है।

बिना अनुमति निर्माण पर पूरी तरह रोक

बताया गया है कि जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए रनहेरा, कुरैब, वीरमपुर, करौली बांगर, दयानतपुर और मूढ़रह गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इन गांवों के लिए वर्ष 2022 में अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें साफ निर्देश दिया गया था कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक जिला प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी तरह का निर्माण कार्य या जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने नगला हुकम सिंह, माजरा करौली गांव निवासी
नरेंद्र, हरेंद्र, धीरेन्द्र, नरेश, अंकित, सचिन, पुष्पेंद्र, अमर, बृजेश, अवधेश, वीरबहादुर, सचिन, अंकुर, दीपक, नरेंद्र, दीपक, सुंदर, विनोद, मोनू, मनीष, रसफूल, हरवीर, ध्रुव, दीपक, सुधीर, परवीन, मनीष और समयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पिछले महीने हुई थी चार मजदूरों की मौत

गौरतलब है कि पिछले महीने नगला हुकम सिंह गांव निवासी महावीर के मकान का हिस्सा गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त मजदूर तीसरी मंजिल का लेंटर खोल रहे थे। जांच में सामने आया था कि पुनर्वास और विस्थापन नीति का लाभ लेने के लिए मकान का निर्माण नियमों और मानकों की अनदेखी कर किया गया था।

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी नियमों के उल्लंघन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

The post जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर कार्रवाई, 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज appeared first on Newj9.