डिंपल यादव Archives - Newj9

डिंपल यादव के लिबास पर उठे सवालों पर बोले सपा अध्यक्ष
सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर उठे विवाद पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद परिसर में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा,“बताइए क्या पहनकर आएं… लोकसभा में क्या पहनकर आएं?”जब पत्रकार ने कहा कि यह सवाल लोकसभा नहीं, बल्कि मस्जिद में पहनावे को लेकर है, तो अखिलेश ने कहा,“जो लोकसभा में पहनकर आते हैं, वही हमारी हर जगह की ड्रेस है।”

मस्जिद दौरे के बाद उठा विवाद

कुछ दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद के पास स्थित एक मस्जिद गए थे। यह मस्जिद रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की है। मस्जिद में उपस्थिति को लेकर कुछ मौलानाओं ने आपत्ति जताई और डिंपल यादव के पहनावे पर सवाल खड़े किए।

इस विवाद को हवा तब मिली जब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट में डिंपल यादव को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बीजेपी का विरोध, अखिलेश पर निशाना

संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को एनडीए और बीजेपी सांसदों ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए मौलाना रशीदी की टिप्पणी को शर्मनाक बताया। सांसदों ने इशारों में अखिलेश यादव पर वोटबैंक की राजनीति के चलते चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

डिंपल यादव ने क्या कहा?

विवाद पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा,“जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है।”

उन्होंने मणिपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया और कहा,“मणिपुर में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उस पर बीजेपी के लोग चुप क्यों हैं?”

मामला अब सियासी रंग में

यह पूरा मामला अब धार्मिक और सियासी दोनों ही रंग ले चुका है। एक ओर जहां मौलानाओं का गुस्सा डिंपल यादव के पहनावे को लेकर है, वहीं दूसरी ओर सपा इस मुद्दे को बीजेपी की महिलाओं के खिलाफ कथित चुप्पी से जोड़कर जवाब दे रही है। वहीं अखिलेश यादव के बयान से यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर झुकने के मूड में नहीं है।

The post  डिंपल यादव के लिबास पर उठे सवालों पर बोले सपा अध्यक्ष appeared first on Newj9.

संसद सत्र के बीच मस्जिद में अखिलेश की मौजूदगी पर सियासत गर्म, डिंपल यादव ने बताई असली वजह
दिल्ली में चल रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव की एक मस्जिद में मौजूदगी पर जबरदस्त सियासी घमासान मच गया है।

भाजपा ने इस पर हमला बोला, तो कांग्रेस और जदयू ने सपा का बचाव किया। वहीं, सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने पूरे विवाद पर सफाई दी है और असली वजह सामने रखी है।

डिंपल यादव की सफाई – न मीटिंग थी, न राजनीति

संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा,“ऐसा कुछ भी नहीं था, वहां कोई मीटिंग नहीं थी। रामपुर से सपा सांसद जो मस्जिद के इमाम हैं, उनकी पत्नी भी वहां थीं। बस सामान्य बातचीत हुई थी।”

डिंपल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘पहलगाम आतंकी हमले’ जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह सारा विवाद खड़ा कर रही है।

इमरान मसूद का बीजेपी पर हमला

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने डिंपल यादव के कपड़ों और मस्जिद जाने को लेकर उठे सवालों पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा,“मस्जिद के इमाम हमारे सांसदों में से एक हैं। कुछ साथी अंदर बैठे थे, इसका मतलब ये नहीं कि कोई बैठक चल रही थी। ये सब ड्रामा है। भाजपा को महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। शर्म करो… शर्म करो।”

जदयू नेता केसी त्यागी ने किया समर्थन

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी सपा का पक्ष लेते हुए कहा,“रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद उस मस्जिद के इमाम हैं। उनके निमंत्रण पर वे चाय पीने गए थे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

बीजेपी ने क्या कहा?

भाजपा ने इस मुद्दे को तूल देते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा और मस्जिद में कथित राजनीतिक बैठक को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, अब तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर पार्टी समर्थकों में काफी हलचल है।

नतीजा – मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश या बेवजह विवाद?

पूरे मामले को लेकर सियासत तेज़ है, लेकिन डिंपल यादव, इमरान मसूद और केसी त्यागी जैसे नेताओं की प्रतिक्रिया से साफ है कि यह एक सामान्य शिष्टाचार भेंट थी।

The post संसद सत्र के बीच मस्जिद में अखिलेश की मौजूदगी पर सियासत गर्म, डिंपल यादव ने बताई असली वजह appeared first on Newj9.