Angel Chakma murder case Archives - Newj9

इंस्टाग्राम विवाद बना कत्ल की वजह, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, दिल्ली से गिरफ्तार
गुजरात के सूरत जिले के पलसाणा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इंस्टाग्राम पर दूसरी युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दिल्ली के पुराने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय मेवीश खातून के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम शिवम रंजीत सिंह ठाकुर है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले थे।

प्रेम संबंध से शुरू हुई कहानी, शादी तक पहुंचा रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे। बताया जाता है कि जब मेवीश नाबालिग थी, तब शिवम उसे अपने साथ भगा ले गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। बाद में मेवीश के बालिग होने पर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी और पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे।

करीब तीन महीने पहले दोनों सूरत के बगुमरा गांव स्थित महादेव विला अपार्टमेंट में किराए पर रहने आए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

17 मई 2026 को फ्लैट के अंदर मेवीश का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शुरुआत में इसे सामान्य मौत माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच शुरू की।

घटना के बाद से ही पति शिवम फरार था, जिससे शक और गहरा गया।

इंस्टाग्राम चैटिंग को लेकर हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम इंस्टाग्राम पर दूसरी युवती से बातचीत करता था, जिसका उसकी पत्नी मेवीश लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इंस्टाग्राम चैट को लेकर तीखी बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद सूरत ग्रामीण लोकल क्राइम ब्रांच और पलसाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैक किया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद उसे पुराने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

The post इंस्टाग्राम विवाद बना कत्ल की वजह, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, दिल्ली से गिरफ्तार appeared first on Newj9.

देहरादून में छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड पर NHRC का संज्ञान, उत्तराखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग की कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है और अब तक की गई कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

राज्य सरकार और पुलिस को निर्देश

NHRC ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिए हैं कि पूरे राज्य में पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।

आयोग ने रिपोर्ट में यह जानकारी शामिल करने को कहा है:

जांच की अब तक की प्रगति

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदम

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय

सीएम धामी ने पीड़ित परिवार से की बात

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक छात्र के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की और बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीएम ने कहा कि

एक आरोपी अभी फरार है

उसकी तलाश जारी है

फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है।

नस्लीय टिप्पणी के बाद हुआ था विवाद

यह घटना 9 दिसंबर की शाम की है। देहरादून स्थित जिग्यासा यूनिवर्सिटी में एमबीए फाइनल ईयर के छात्र एंजेल चकमा अपने भाई माइकल चकमा के साथ किराना स्टोर गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी की।

विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट की। एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे इलाज के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

त्रिपुरा में भी नाराजगी

छात्र की हत्या को लेकर त्रिपुरा में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

The post देहरादून में छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड पर NHRC का संज्ञान, उत्तराखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट appeared first on Newj9.