Laharpur News Archives - Newj9

लहरपुर में नाला निर्माण से लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और मरीज फंसे, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
संवाददाता — मोहम्मद हाशिम अंसारी
लहरपुर, सीतापुर: नगर पालिका परिषद लहरपुर की लापरवाही एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। नगर के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते बुधवार को घंटों लंबा भीषण जाम लगा रहा। इस जाम में एम्बुलेंस और स्कूली वाहन तक फंस गए, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को डिवाइडर के दूसरी ओर की सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। वहां नाले पर पत्थर डालने और ढलाई का काम किया जा रहा था। इसके कारण वाहनों का आवागमन केवल एक तरफ से ही हो रहा था। इस बीच दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसमें बीमार मरीज मौजूद था। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद एंबुलेंस चालक को वाहन को घुमा कर दूसरे रास्ते से ले जाना पड़ा। इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य इस समय सड़क पर नहीं बल्कि किसी अन्य स्थान पर किया जाना चाहिए था, ताकि लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो।

इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी अनूप राय से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि “मार्ग से पत्थर हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे।”

वहीं, सीतापुर जिलाधिकारी द्वारा पहले ही यह आदेश जारी किया जा चुका है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य रोक दिया जाए और सड़कों को दुरुस्त किया जाए, ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो।

हालांकि, नगर पालिका प्रशासन ने डीएम के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए मुख्य मार्ग पर ही निर्माण कार्य जारी रखा है। इसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और नगर में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

The post लहरपुर में नाला निर्माण से लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और मरीज फंसे, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप appeared first on Newj9.

लहरपुर में नाला निर्माण पर उठे सवाल, बिना निरीक्षण के ठेकेदार की मनमानी — लीकेज से परेशान लोग
लहरपुर (सीतापुर): नगर के दरी मंडी चौराहा के पास नगर पालिका प्रशासन की ओर से इन दिनों नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इस निर्माण में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नाले के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते नाले में लीकेज (Leakage) की समस्या उत्पन्न हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इस नाले का निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक नगर पालिका का कोई भी अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी करते हुए घटिया स्तर की ईंट, सीमेंट और रेत का प्रयोग कर रहा है। नतीजतन, नाले की दीवारों में पहले से ही दरारें और लीकेज दिखाई देने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पत्थर समेत नाले की ऊंचाई सड़क से करीब एक फीट अधिक रखी जा रही है, जिससे बरसात के मौसम में सड़क का पानी नाले में जाने के बजाय सड़क पर ही भरने की आशंका है। इससे न केवल जलभराव की समस्या बढ़ेगी बल्कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नाले के निर्माण कार्य की तुरंत जांच कराई जाए, घटिया सामग्री के उपयोग पर कार्रवाई की जाए और ठेकेदार को निर्देशित किया जाए कि कार्य मानक के अनुरूप पूरा किया जाए।

The post लहरपुर में नाला निर्माण पर उठे सवाल, बिना निरीक्षण के ठेकेदार की मनमानी — लीकेज से परेशान लोग appeared first on Newj9.