Sonia Gandhi Archives - Newj9

सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है और उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचीं सोनिया गांधी

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल आई थीं, जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

खांसी की पुरानी समस्या, प्रदूषण से बढ़ती है परेशानी

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को खांसी की पुरानी समस्या है और वह नियमित रूप से जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं।
खासतौर पर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उन्हें सांस और खांसी से जुड़ी दिक्कतें होती हैं, इसी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया।

कांग्रेस नेताओं में हलचल, समर्थकों में चिंता

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल देखी जा रही है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने भी यही कहा है कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है और उनकी हालत सामान्य है।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

फिलहाल सोनिया गांधी का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

The post सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर appeared first on Newj9.

दिल्ली की कोर्ट ने सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके कथित तौर पर नागरिकता लेने से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के मामले में जारी किया गया है। शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने 1980 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी नामांकन करवाया, जबकि उन्होंने भारतीय नागरिकता अप्रैल 1983 में प्राप्त की थी।

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पहले इस याचिका को खारिज कर दिया था। शिकायतकर्ता ने आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस दोनों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।

शिकायतकर्ता का तर्क है कि वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने या हटाने का अधिकार भारत के चुनाव आयोग (ECI) के पास है और इस प्रक्रिया में किसी भी जाली दस्तावेज का इस्तेमाल गंभीर मामला है।

The post दिल्ली की कोर्ट ने सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया appeared first on Newj9.