उत्तर प्रदेश

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 69 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 69,197 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इनमें 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के और 61,254 पद सहायिकाओं के हैं।

गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध योजना बनाकर भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तेजी से होनी चाहिए। जिलों में डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाकर ही भर्ती की शुरुआत की जाएगी।

पहले से खाली और नए पद

बैठक में अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने बताया कि इनमें से 2,123 पद पहले से खाली हैं, जबकि बाकी पद हाल में 306 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी के बाद बढ़े हैं।

आधुनिक बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इन नए केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एलईडी स्क्रीन और ECCE (बाल्य शिक्षा सामग्री) जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रशिक्षण और योजनाओं पर फोकस

पोषण भी, पढ़ाई भी’ योजना के तहत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित मामलों को अक्टूबर के अंत तक निपटाने का निर्देश भी दिया गया है।

जानिए कितना मिलता है मानदेय

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: ₹8,000 प्रति माह
    • ₹6,000 मानदेय
    • ₹2,000 प्रोत्साहन राशि
  • सहायिका: ₹4,000 प्रति माह
    • ₹3,000 मानदेय
    • ₹1,000 प्रोत्साहन राशि

सरकार का कहना है कि यह भर्ती न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देगी, बल्कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल और पोषण सेवाएं भी बेहतर होंगी।

Related Articles

Back to top button