यूपी में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, कई जिलों में बारिश और ठंडक बढ़ी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिखने लगा है। कई क्षेत्रों में अचानक बारिश और तेज़ हवाओं के चलते मौसम बदल गया है। प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है और ठंडक बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 1 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम का हाल
- पश्चिमी यूपी: मौसम शुष्क रहेगा।
- पूर्वी यूपी: कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।
- प्रदेश के सभी 75 जिले आज ग्रीन जोन में रहेंगे और दिन के समय में आसमान साफ़ रहेगा, धूप निकलेगी।
यूपी के इन जिलों में आज बारिश के आसार
प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ और मऊ व आसपास के इलाकों में एक-दो जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा और धूप रहेगी।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
- 2 और 3 नवंबर: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
- 4 नवंबर: पश्चिमी यूपी में हल्का बदलाव, कहीं-कहीं बारिश के आसार।
- पूर्वांचल: मौसम शुष्क रहेगा।
- 6 नवंबर तक: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना।
मौसम विभाग ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान अगले पांच दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
हाल के तापमान रिकॉर्ड
- सबसे कम न्यूनतम तापमान: बाराबंकी, इटावा, अलीगढ़, कानपुर और बुलंदशहर (17-19°C)।
- सबसे अधिकतम तापमान: मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, बांदा, आगरा और शाहजहांपुर।

