आगरा: ताजमहल में प्रवेश नहीं मिला, हाथ में डमरू लिए लौटीं साध्वी चंचल नाथ

आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक बार फिर चर्चा में आ गया जब अघोरी साध्वी चंचल नाथ ताजमहल देखने पहुंचीं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। साध्वी अपने साथ हाथ में डमरू और त्रिशूल लेकर गई थीं, जिसे सुरक्षा जवानों ने अंदर ले जाने से रोका।
ताजमहल के पूर्वी गेट पर दोपहर 2:30 बजे पहुंची साध्वी को सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए डमरू लॉकर में रखने को कहा, लेकिन साध्वी ने ऐसा करने से मना कर दिया और वहीं से वापस लौट गईं। उनके हाथ में रखा बर्तन भी उन्होंने साथ रखा, जिसमें वे भोजन करती हैं।
साध्वी चंचल नाथ अपनी अनोखे अंदाज, उल्टा चलने की शैली और जटाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सात साल की उम्र में उन्हें उनके गुरू के कहने पर माता-पिता ने शिक्षा के लिए सौंपा था। साध्वी को उनके चमत्कारी शक्तियों के लिए भी जाना जाता है।

