उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कोहरे और बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने सोमवार को फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी सिर्फ 50 से 200 मीटर तक सीमित रहेगी।

ठंड और तापमान का हाल

सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव विशेष रूप से वेस्ट यूपी और सेंट्रल यूपी में देखा जा सकता है। दिन में धूप खिलने से गर्माहट महसूस होगी, लेकिन शाम को ठंडी हवाओं का असर बनेगा।

प्रमुख शहरों का मौसम

  • लखनऊ: न्यूनतम 10-11°C, अधिकतम 22-23°C
  • कानपूर: न्यूनतम 9-10°C, अधिकतम 22-23°C
  • आगरा व मथुरा: न्यूनतम 8-9°C, अधिकतम 18-20°C
  • वाराणसी व प्रयागराज: न्यूनतम 10-12°C, अधिकतम 22°C
  • नोएडा व गाजियाबाद: न्यूनतम 9-11°C, अधिकतम 22°C

बारिश और कोहरे का असर

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगरा, मेरठ और सहारनपुर में बारिश की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश का असर बढ़ने का अनुमान है, विशेषकर मध्य और पूर्वी यूपी में। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश और ओलों का अलर्ट भी जारी किया है।

सुबह और शाम को कोहरे और धुंध का असर देखा जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

Related Articles

Back to top button