उत्तर प्रदेश

नोएडा बवाल पर सियासत तेज: सपा नेता एसटी हसन ने सरकार को घेरा

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने इस मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

डॉ. एसटी हसन ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और श्रमिकों के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, “श्रमिक देश की रीढ़ होते हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला वेतन उनकी जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है।”

उन्होंने सरकार से मांग की कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी श्रमिकों को बेहतर वेतन दिया जाए। साथ ही कहा कि अगर सरकार खुद को श्रमिकों के साथ बताती है, तो उसे उनकी समस्याओं का समाधान भी करना चाहिए।

भड़कावे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना वजह उग्र नहीं होता, बल्कि परिस्थितियां ही उसे ऐसा करने पर मजबूर करती हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि मजदूरों की स्थिति को समझते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

गौरतलब है कि सोमवार को नोएडा में कई कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और कई जगह जाम लग गया।

वहीं, योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को 24 घंटे के भीतर स्थिति सुधारने और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button