उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बड़ा फैसला: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने तक रोक

लखनऊ में परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। रोडवेज कर्मचारियों की संभावित हड़ताल पर अगले 6 महीनों तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Archarna Agarwal (अपर मुख्य सचिव) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस सेवाओं को आवश्यक सेवा के रूप में घोषित किया गया है।


कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक क्यों?

प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब रोडवेज कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर सकेंगे।


बकरीद पर विशेष व्यवस्था के निर्देश

बकरीद के मौके पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सरकार ने रोडवेज विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं कि:

  • सभी बसों का समय पर संचालन सुनिश्चित किया जाए
  • यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा दी जाए
  • बस स्टैंड और मार्गों पर भीड़ प्रबंधन बेहतर किया जाए

बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच अनिवार्य

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी बसों का:

  • फिटनेस परीक्षण
  • तकनीकी जांच
  • सुरक्षा मानकों की समीक्षा

समय पर पूरी की जाए, ताकि किसी तरह की तकनीकी खराबी या दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button