उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा खतरे के करीब, PM मोदी ने ली बाढ़ की समीक्षा – प्रशासन अलर्ट पर

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात अब चिंता जनक हो चुके हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर (70.262 मीटर) को पार कर गया है। जलस्तर हर घंटे करीब 4 मिनट की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और गहराने लगा है।

PM मोदी ने लिया स्थिति का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी की बाढ़ स्थिति पर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से बातचीत की। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की और जाना कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं।

PM मोदी ने निर्देश दिया कि—

“प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।”

बाढ़ से निपटने को NDRF अलर्ट पर

जिला प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) पूरी तरह से तैयार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जल आयोग की चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार:

  • वर्तमान में गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर पर है
  • चेतावनी स्तर: 70.262 मीटर
  • खतरे का स्तर: 71.262 मीटर
  • उच्चतम बाढ़ स्तर: 73.901 मीटर

स्थिति गंभीर है क्योंकि गंगा तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। कई निचले इलाकों में पानी घुस चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश की बारिश बनी वजह

प्रशासन के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ऐसे में संभावना है कि जलस्तर जल्द ही खतरे के निशान को पार कर सकता है।

Related Articles

Back to top button