उत्तर प्रदेश

आगरा में नवविवाहिता ने पति और जेठ के खिलाफ दर्ज कराया केस

आगरा: उत्तर प्रदेश के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी धोखे से करवाई गई और पति की शारीरिक कमजोरी को शादी से पहले छिपाया गया।

महिला का दर्द और पुलिस की प्रतिक्रिया

महिला ने पुलिस को बताया,

“साहब! मेरे साथ धोखा हुआ। मेरा पति नामर्द है…”

इस बात पर महिला रोने लगी। पुलिस ने उसे शांत होने और पूरी बात बताने के लिए कहा। जब महिला ने अपनी आपबीती सुनाई, तो पुलिस भी सन्न रह गई।

महिला ने बताया कि जब भी वह पति को डॉक्टर से चेकअप करवाने की बात करती है, तो पति उसे मारता-पीटता और गाली देता है।

जेठ का भी आरोप

महिला ने आगे कहा कि पति की कमजोरी का लाभ उसके जेठ ने उठाया।

  • जेठ ने महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें की।
  • जब महिला ने इसकी शिकायत सुसरालवालों से की, तो उन्हें नजरअंदाज किया गया
  • इसके बाद महिला पर दहेज की मांग के बहाने दबाव डाला गया। ससुरालवालों ने कार और फ्लैट की मांग की और महिला को घर से निकाल दिया।

शादी और पीड़ा

महिला की शादी 6 महीने पहले कमला नगर में हुई थी। शादी के बाद ही उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। जब महिला ने पति को डॉक्टर को दिखाने कहा, तो दुर्व्यवहार और गाली-गलौज शुरू हो गया।

पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button