देश-विदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस अवसर पर उन्होंने फाइटर प्लेट सूट पहना और अधिकारियों से मुलाकात की। सुरक्षा के चलते एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई।
स्वागत और सुरक्षा
- एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
- उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और परेड का निरीक्षण करने का अवसर भी मिला।
पहले भी भर चुकी हैं उड़ान
- राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI में उड़ान भर चुकी हैं।
- वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
- इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
अंबाला से उड़ान का खास महत्व
- अंबाला एयरबेस का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था।
- यहां राफेल की 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) तैनात है।
- राफेल विमान फ्रांस से सीधे अंबाला एयरबेस पहुंचे थे।
- राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े जवानों को सम्मानित भी करेंगी।
उपस्थिति
इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज और अन्य रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

