उत्तर प्रदेश

यूपी में वंदे मातरम् विवाद: सीएम योगी आदित्यनाथ का कड़ा रुख

राज्य के स्कूलों में वंदे मातरम् के गायन को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि जो लोग वंदे मातरम् का विरोध कर रहे हैं, वे भारत माता का विरोध कर रहे हैं

वंदे मातरम् के विरोध पर सीएम का बयान

बाराबंकी में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा:

“आज भी कुछ लोग हैं, रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान में, लेकिन ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाएंगे। हम उनकी मंशा को समझें। जो लोग ‘वंदे मातरम्’ का विरोध कर रहे हैं, वे भारत माता का विरोध कर रहे हैं।”

उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो सरकारी योजनाओं में लाभ लेने के लिए आगे रहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय प्रतीकों और गीतों के सम्मान में पीछे हट जाते हैं।

बाराबंकी में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में ₹1,734 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

सीएम ने कहा:

“हम जिएंगे तो देश के लिए, मरेंगे तो देश के लिए और जो भी योगदान देंगे, राष्ट्र हमारे लिए प्रथम होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के मार्ग में हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी और मित्रता बाधा नहीं बननी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि रामसनेही घाट के पास 232 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

वंदे मातरम् और ‘नए भारत’ का संदेश

सीएम योगी ने यह भी कहा कि भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ ने 150 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसे ‘नए भारत’ का दिग्दर्शन कराने वाला वर्ष बताया।

Related Articles

Back to top button