उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और बर्फीली हवाएं, 22 जनवरी से बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम समाचार: उत्तर प्रदेश में इन दिनों घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है, हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे हैं, जिनके प्रभाव से 22 जनवरी से कई इलाकों में बारिश होगी और कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (19 जनवरी)

मौसम विभाग ने 19 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
हालांकि इस दौरान घने कोहरे (Dense Fog Alert) की चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार से कोहरे में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से:

  • पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
  • उत्तर प्रदेश के मैदानी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश
    देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button