मनोरंजन

बिग बॉस 18 के रजत दलाल ने गुपचुप शादी की, हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। टीवी और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी रचाई है। रजत ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की जानकारी साझा की और फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी। उनकी शादी की फोटोज और हल्दी सेरेमनी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हल्दी सेरेमनी में दिखी मस्ती और डांस

रजत ने अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब डांस और मस्ती करते नजर आए। वीडियो की शुरुआत एक बोर्ड से होती है, जिस पर कपल के नाम लिखे हैं – रजत और माही। इसका मतलब यह हुआ कि रजत दलाल की पत्नी का नाम माही है।

वीडियो में रजत अपने दोस्तों के साथ पूल में मस्ती करते भी दिखाई दिए। हल्दी सेरेमनी की झलकियों में हर खूबसूरत पल कैद किया गया है, जिसमें परिवार के लोग भी शामिल हैं।

ऋषिकेश में रचाई शादी

रजत और माही ने शादी ऋषिकेश में गंगा किनारे, लाइमलाइट से दूर प्राइवेट तरीके से की। इस खास मौके पर रजत ऑफ-व्हाइट शेरवानी में नजर आए, वहीं माही ने रेड कलर का लहंगा पहना।

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए रजत ने लिखा:
“जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।”

सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें और हल्दी सेरेमनी का वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button