उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में स्कूली बस ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

फतेहपुर: खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब एक ओवरस्पीड स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र आयुष कुमार (पुत्र विजय कुमार कोरी, उम्र 14) को टक्कर मार दी।

हादसे की भयावहता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद आयुष को साइकिल समेत लगभग 50 मीटर तक घसीटती ले गई। इस दुर्घटना में आयुष के शरीर के गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही मौत हो गया।

बस की जानकारी के अनुसार यह साधु शरण सिंह इंटर कॉलेज, बरयेपुर, फतेहपुर की बस थी, जो खखरेरू से स्कूल लौट रही थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और बस को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया।

दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान बस ने बाइक सवार शिवम यादव (पुत्र विजय कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी बरयेपुर) को भी रौंद दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से उसे खखरेरू सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंझनपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए खखरेरू थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार की स्थिति: मृतक आयुष तीन बहनों में अकेला था और परिवार का इकलौता बेटा था। यह हादसा उसके परिवार और गांववासियों के लिए गहरी त्रासदी साबित हुआ है।

Related Articles

Back to top button