उत्तर प्रदेश

AIMIM ने मुरादाबाद से शुरू किया विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुरादाबाद से संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और मुरादाबाद प्रभारी शादाब चौहान ने ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान बताया कि AIMIM उत्तर प्रदेश में तेजी से अपना जनाधार बढ़ा रही है।

एक लाख नए सदस्य और बूथ स्तर कमेटियां

शादाब चौहान ने कहा कि अगले एक महीने में एक लाख नए सदस्य जोड़े जाएंगे और करीब 5000 सक्रिय सदस्य तैयार किए जाएंगे।

इसके बाद दो महीने के भीतर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जाएगा ताकि चुनाव की तैयारी पूरी तरह मजबूत हो सके।

सपा और बीजेपी पर AIMIM का निशाना

AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि 2012 से अब तक की सपा और बीजेपी की सरकारों ने मुसलमानों के साथ न्याय नहीं किया, जिससे कारोबार प्रभावित हुए और समाज में असुरक्षा का माहौल बना।

उन्होंने दावा किया कि अब जनता बदलाव चाहती है और AIMIM एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आ रही है।

पंचायत से विधानसभा तक चुनाव तैयारी

शादाब चौहान ने कहा कि AIMIM पंचायत चुनाव, नगर निगम चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है, और मुरादाबाद की जनता भी AIMIM और असदुद्दीन ओवैसी के साथ खड़ी नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button