देश-विदेश

PM मोदी बीरभूम में जनसभा में बोले: बंगाल में घुसपैठ और सिंडिकेट राज बर्दाश्त नहीं

बीरेलभूम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घुसपैठियों और उनके आकाओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और मजदूरी के काम में घुसपैठिए स्थानीय लोगों से काम छीन रहे हैं, जिससे पलायन और बेरोज़गारी बढ़ रही है।

घुसपैठ और स्थानीय रोजगार

पीएम मोदी ने कहा, “रामपुर हाट और मालदा में जो स्थिति रही, उसे पूरा देश देख चुका है। न्यायाधीशों को भी बंधक बनाया गया। अब बंगाल के लोगों को इस भय से मुक्ति दिलानी जरूरी है।” उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी समाज की बेटियों पर हो रहे उत्पीड़न का भी उल्लेख किया और टीएमसी सरकार पर देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया।

कच्चे बम और कुटीर उद्योग पर हमला

प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि उनके राज में कच्चे बम का निर्माण कुटीर उद्योग बन गया है, जबकि लघु उद्योग बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस पर चुप नहीं रहा जाएगा और राज्य में सिंडिकेट राज का अंत होगा।

रोजगार और परियोजनाओं का मुद्दा

मोदी ने कहा कि बंगाल में रोजगार मेला नहीं, बल्कि नौकरियों को लूटने का खेल चल रहा है। टीचर भर्ती घोटाले ने हजारों युवाओं और परिवारों के सपनों को कुचल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 2-2.5 सालों में रोजगार मेलों के माध्यम से 17 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद बंगाल में 75,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को रोका नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भाजपा को वोट दें और राज्य में कटमनी और सिंडिकेट का अंत करें।

पीएम मोदी ने यह भी चेतावनी दी कि बंगाल में घुसपैठ, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों का हिसाब चुना जाएगा।

Related Articles

Back to top button