अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन जामनगर में भव्य तरीके से सेलिब्रेट

जुबिली न्यूज डेस्क
रिलायंस इंडस्ट्रीज के युवा चेहरा अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन बेहद भव्य तरीके से मनाया। इस खास मौके पर फिल्म और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंचीं और सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।
जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सलमान खान ने बताया “छोटा भाई”, लिखा भावुक संदेश
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें अपना “छोटा भाई” बताया।
उन्होंने लिखा:
“सबसे निस्वार्थ और दयालु इंसान… मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की बधाई।”
एक अन्य पोस्ट में सलमान ने अनंत के लिए बेहद भावुक संदेश भी लिखा, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
शाहरुख खान ने दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने लिखा कि अनंत अपने अच्छे काम जारी रखें और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहें।
रणवीर सिंह और संजय दत्त ने भी दी बधाई
रणवीर सिंह ने एक मजेदार तस्वीर शेयर करते हुए अनंत को “भाई” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं संजय दत्त ने भी भावुक संदेश के साथ अनंत की लंबी उम्र और सफलता की कामना की। उन्होंने महादेव से उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की।
रितेश देशमुख ने भी जताई शुभकामनाएं
रितेश देशमुख ने अनंत और राधिका मर्चेंट की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खुशहाल और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जामनगर में हुए आतिथ्य की भी सराहना की।
जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन
जामनगर में आयोजित इस जन्मदिन समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने हिस्सा लिया। पूरा माहौल भव्य सजावट, सेलिब्रेशन और स्टार पावर से जगमगा उठा।



