राज्य
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। उन्हें राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।
शपथ के समय कई बड़े नेता मौजूद रहे, जिनमें जे पी नड्डा और निर्मला सीतारमण शामिल थे।
नीतीश कुमार अब केंद्र सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे। वे पार्टी को मार्गदर्शन देने और संगठन मजबूत करने पर ध्यान देंगे।
इस शपथ के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बनाया है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जो विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।



