देश-विदेश
EVM जांच को बॉम्बे हाई कोर्ट की मंजूरी, पहली बार होगा डायग्नोस्टिक चेक

भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार बॉम्बे हाई कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जांच और निरीक्षण की अनुमति दी है। यह आदेश जस्टिस सोमशेखर सुंदरेसन ने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़े एक मामले में दिया।
मुंबई उपनगर की डिप्टी रिटर्निंग ऑफिसर अर्चना कदम के अनुसार, 16 और 17 अप्रैल को मुंबई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा EVM का डायग्नोस्टिक चेक किया जाएगा।
इस जांच में मशीनों की तकनीकी स्थिति की जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सही तरीके से काम कर रही हैं।



