उत्तर प्रदेश

“टोपी से नहीं, ‘ढोंग’ से दिक्कत”: बीजेपी अध्यक्ष का अखिलेश पर हमला, यूपी में जीत की हैट्रिक का दावा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब “टोपी पहनने की राजनीति” कम हो गई है और जनता सब समझ चुकी है।

एक इंटरव्यू में बात करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि सपा का ‘पीडीए फॉर्मूला’ अब असरदार नहीं रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पहले ये लोग टोपी पहनकर कहीं भी निकल जाते थे, लेकिन अब टोपी पहनना थोड़ा कम हो गया है।”

“टोपी से नहीं, ढोंग से दिक्कत”

जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी को “टोपी पहनने वालों” से दिक्कत है, तो उन्होंने साफ किया कि समस्या किसी पहचान से नहीं, बल्कि “ढोंग” से है। उन्होंने कहा, “हमें टोपी वाले नहीं, ढोंग करने वाले पसंद नहीं हैं।”

यूपी में जीत की हैट्रिक का दावा

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो कमियां थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है और राज्य अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

सपा पर साधा निशाना

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के शासनकाल में प्रदेश को अपेक्षित विकास नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ जैसे नारों से सपा की सोच झलकती है, लेकिन अब जनता ऐसे नारों से प्रभावित नहीं होगी।

बीजेपी की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है।

Related Articles

Back to top button