उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने बसपा से आए एमएच खान को सपा प्रवक्ता बनाया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही मिली जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला।


बसपा और RLD के नेताओं की सपा में एंट्री

इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बड़ी घोषणा

कार्यक्रम के दौरान ही अखिलेश यादव ने एक बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए बसपा से आए एमएच खान को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब एमएच खान टीवी डिबेट्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।


चुनाव से पहले सपा की रणनीति

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह कदम सपा की संगठन विस्तार और विभिन्न जातीय-सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों से नेताओं को शामिल कर सपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।


सियासी माहौल हुआ गर्म

इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दल इसे सपा की “तत्कालिक रणनीति” बता रहे हैं, जबकि सपा इसे संगठन विस्तार और अनुभव साझा करने की प्रक्रिया बता रही है।

Related Articles

Back to top button