देश-विदेश

EVM से छेड़छाड़ की अफवाहों पर सख्त हुआ भारत निर्वाचन आयोग

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले EVM के साथ छेड़छाड़ की खबरों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने साफ कहा है कि EVM के बटन पर परफ्यूम, रंग या किसी भी तरह का केमिकल लगाना चुनावी अपराध की श्रेणी में आएगा और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक, अगर किसी पोलिंग स्टेशन पर ऐसी गतिविधि पाई जाती है तो पीठासीन अधिकारी तुरंत इसकी सूचना सेक्टर या रिटर्निंग अधिकारी को देंगे। जरूरत पड़ने पर दोबारा मतदान भी कराया जा सकता है।

बटन पर किसी भी तरह का पदार्थ लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैलेट यूनिट के कैंडिडेट बटन पर किसी भी तरह का रंग, स्याही, खुशबू या अन्य पदार्थ लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सभी प्रीसाइडिंग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि EVM के सभी बटन साफ और बिना किसी छेड़छाड़ के हों।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button