सेहत

गन्ने का जूस किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? जानें नुकसान और डॉक्टर की सलाह

गर्मियों में गन्ने का जूस शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाला लोकप्रिय पेय माना जाता है। यह प्राकृतिक शुगर और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है।

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर अजीत कुमार के अनुसार, गन्ने का जूस सीमित मात्रा में शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं है।


डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक

डॉक्टरों के अनुसार जिन लोगों को डायबिटीज है या जिनका शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो अचानक ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है और सेहत के लिए खतरा बन सकती है।


मोटापे से परेशान लोगों को भी सावधानी

जिन लोगों को मोटापा की समस्या है, उन्हें भी गन्ने का जूस सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

इसमें कैलोरी अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में योगदान कर सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर शुगर और वजन कंट्रोल में है तो कभी-कभी सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है।


पाचन संबंधी समस्या वाले लोग रहें सावधान

जिन लोगों को गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भी गन्ने का जूस नुकसानदायक हो सकता है।

यह पाचन तंत्र पर असर डालकर समस्या को और बढ़ा सकता है।


गन्ने का जूस पीते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • इसे कभी भी खाली पेट न पिएं
  • एक बार में ज्यादा मात्रा से बचें
  • साफ और स्वच्छ जगह से ही जूस लें
  • सीमित मात्रा में ही सेवन करें

Related Articles

Back to top button