उत्तर प्रदेश
लखनऊ: सीएम योगी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बताया राजनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने बहुगुणा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।
सीएम योगी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था और वे भारत की राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहुगुणा भारत छोड़ो आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके साथ ही केंद्र सरकार में भी उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दीं और देश के विकास में अहम योगदान दिया।



