उत्तर प्रदेश

CM योगी की प्रदेशवासियों से बड़ी अपील, बोले- ‘देश रहेगा तभी हम सब रहेंगे’

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों से ईंधन बचाने को लेकर बड़ी अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए हर नागरिक को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी.

उन्होंने कहा, “देश रहेगा तभी हम सब रहेंगे. प्रदेश सुरक्षित रहेगा तो हम सब सुरक्षित रहेंगे और देश समृद्ध होगा तो हम भी समृद्धि की ओर बढ़ेंगे.”

CM योगी ने लोगों से की कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विकल्प अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील को गंभीरता से पढ़ने, समझने और उस पर चिंतन करने की जरूरत है.

सरकारी काफिलों में 50 फीसदी कटौती

ऊर्जा बचत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी काफिलों में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत कटौती करने का फैसला लिया है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में “वर्क फ्रॉम होम” संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

‘भारत ने हर संकट में खुद को मजबूत रखा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने हजार वर्षों के आक्रमण, अत्याचार और शोषण के बावजूद अपनी संस्कृति और अस्तित्व को बचाए रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि विकास सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी 75 जिलों और 58 हजार ग्राम पंचायतों तक पहुंच रहा है.

पीएम मोदी ने भी की थी ईंधन बचाने की अपील

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग संयम से करने की अपील की थी. उन्होंने आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक वाहन और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही थी.

Related Articles

Back to top button