देश-विदेश

स्टारबक्स में फिर छंटनी, अमेरिका में सैकड़ों कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

दुनियाभर में बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर लगातार जारी है। अब दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन कंपनियों में शामिल Starbucks ने अमेरिका में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी की “Back to Starbucks” नीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारबक्स के CEO Brian Niccol के नेतृत्व में कंपनी करीब 300 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। इसमें प्रशासनिक असिस्टेंट, मैनेजर, वाइस प्रेसिडेंट और अन्य कॉर्पोरेट पद शामिल बताए जा रहे हैं।

252 कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट्स के अनुसार हालिया छंटनी का असर करीब 252 कर्मचारियों पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू होकर अगले साल 1 फरवरी तक जारी रह सकती है।

कंपनी का कहना है कि यह फैसला संगठन को अधिक प्रभावी और लागत-कुशल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

कर्मचारियों का ट्रांसफर भी करेगी कंपनी

स्टारबक्स अपने क्षेत्रीय सहायता नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। इसके तहत Chicago, Dallas, Atlanta, Burbank और California समेत कई स्थानों पर कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Seattle, New York City और Nashville में कंपनी अपने अन्य चेन और ऑपरेशंस को सपोर्ट कर रही है। इसमें लीज पर ली गई कई बड़ी इमारतें भी शामिल हैं।

कॉस्ट कटिंग और ऑपरेशन सुधार पर फोकस

CEO ब्रायन निकोल के कार्यभार संभालने के बाद से कंपनी “Back to Starbucks” रणनीति के तहत कॉस्ट कटिंग और लंबे समय की कारोबारी योजनाओं पर फोकस कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी 2025 से अब तक स्टारबक्स वॉशिंगटन बेस्ड अपने नेटवर्क से 2,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल चुकी है। इसमें स्टाफ, स्टोर, रिटेल और रोस्टरी लोकेशन के कर्मचारी शामिल हैं।

कंपनी ने क्या कहा?

स्टारबक्स के प्रवक्ता ने The Seattle Times को दिए बयान में कहा कि यह फैसला कंपनी को अधिक मजबूत और कुशल बनाने के लिए लिया गया है। कंपनी का मानना है कि इससे भविष्य में बेहतर ग्रोथ और संचालन में सुधार होगा।

कितनी हुई कंपनी की कमाई?

हालिया वित्तीय आंकड़ों के अनुसार स्टारबक्स ने 9.5 बिलियन डॉलर की सेल्स के साथ करीब 511 मिलियन डॉलर की कमाई दर्ज की है।

कंपनी का अनुमान है कि आने वाली योजनाओं और बदलावों पर लगभग 400 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा। इसमें कर्मचारियों की छंटनी और रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में बदलाव की लागत भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button