मनोरंजन

कुछ देर के लिए गायब हुआ सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट, फैंस हुए परेशान

Salman Khan का इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को अचानक कुछ देर के लिए गायब हो गया, जिससे उनके फैंस हैरान और परेशान हो गए। फैंस जब उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट “beingsalmankhan” पर पहुंचे तो वहां “User not found” लिखा दिखाई दे रहा था। हालांकि कुछ समय बाद अकाउंट फिर से सामान्य रूप से दिखाई देने लगा।

अकाउंट अचानक गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई फैंस ने अंदेशा जताया कि शायद अकाउंट हैक हो गया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। एक यूजर ने लिखा, “सलमान भाई की आईडी कहां गई?” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “क्या अकाउंट हैक हुआ है या डिएक्टिवेट?”

फिलहाल अकाउंट कुछ समय बाद फिर से एक्टिव हो गया और फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि अकाउंट कुछ देर के लिए बंद क्यों हुआ, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारों के मुताबिक इंस्टाग्राम पर “User not found” मैसेज आमतौर पर चार वजहों से दिखाई देता है — यूजर द्वारा अकाउंट डिएक्टिवेट करना, यूजरनेम बदलना, किसी व्यक्ति को ब्लॉक करना या फिर इंस्टाग्राम द्वारा अकाउंट सस्पेंड किया जाना।

गौरतलब है कि Salman Khan हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट पर फैंस की खास नजर रहती है। वहीं इस दौरान उनका फेसबुक और X (ट्विटर) अकाउंट सामान्य रूप से काम करता रहा।

Related Articles

Back to top button