उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड, बीजेपी विधायक के बयान से मचा बवाल

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, जो जैसा समझेगा उसे वैसे समझाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि इलाके में “स्थिति बदल रही है” और अपराध पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस और तेज हो गई है।

कैसे हुआ था सूर्या हत्याकांड?

28 मई को गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान पर चाकुओं से हमला किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि दो अन्य आरोपियों फरहान और आतिफ को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सूर्या और आरोपियों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद ने तनाव बढ़ा दिया। इसके बाद असद ने अपने पिता नवाब को जानकारी दी, जिसके बाद कथित रूप से “सबक सिखाने” की योजना बनाई गई।

Related Articles

Back to top button