उत्तर प्रदेश

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से शुरू, 624 पदों के लिए आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रवक्ता (Lecturer) भर्ती 2022 के तहत 624 पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 15 जून 2026 से 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 5 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

624 पदों के लिए शुरू होगा चयन का अगला चरण

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 2 जून 2026 को घोषित किया गया। अब लिखित परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

विषयवार साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार निम्न तिथियों पर आयोजित होंगे—

  • 15 जून 2026 – वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान
  • 16 जून 2026 – भौतिक विज्ञान एवं इतिहास
  • 17 जून 2026 – रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र
  • 18 जून 2026 – नागरिक शास्त्र एवं गणित
  • 19 जून 2026 – जीव विज्ञान
  • 20 जून 2026 – संस्कृत
  • 22 जून 2026 – भूगोल एवं शिक्षा शास्त्र
  • 23 जून 2026 – अर्थशास्त्र
  • 24 जून 2026 – अंग्रेजी
  • 25 जून 2026 – अंग्रेजी एवं हिन्दी
  • 27 जून 2026 – हिन्दी

5 जून से डाउनलोड होंगे इंटरव्यू लेटर

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 5 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट

UPESSC Official Website

से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए आयोग की अपील

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और निर्धारित तिथि व समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हों। किसी भी प्रकार की त्रुटि या दस्तावेजों की कमी के कारण अभ्यर्थी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों की नजर

प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से प्रवक्ता भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे थे। इंटरव्यू कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अब भर्ती प्रक्रिया को गति मिल गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पदों पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button