ओपी राजभर Archives - Newj9

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला – “अगर ABCD आती तो सत्ता में होते”
बलिया (उत्तर प्रदेश), बलिया के रसड़ा स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा के नेतृत्व, शिक्षा नीति और संगठनात्मक रवैये को आड़े हाथों लिया।

“अगर ABCD आती होती, तो सत्ता से बाहर न होते”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने व्यंग्य करते हुए कहा,

“अगर समाजवादी पार्टी के लोगों को इतनी ही ABCD आती होती, तो वे सत्ता से बाहर क्यों होते?”
उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान सरकारी स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि नकल माफिया और घोटालों के अड्डे बन गए थे।

“न लीडर बचे, न लोडर की पहचान रही”

सपा द्वारा राजभर समाज से आने वाले अपने सांसद रमाशंकर राजभर को तरजीह दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कटाक्ष करते हुए कहा:

“एक लोडर होता है, जो मालिक के इशारे पर चलता है। एक लीडर होता है, जो अपनी सोच से चलता है।”

“सपा में जुबान खोलने पर जुबान कटती है”

ओपी राजभर ने दावा किया कि सपा में लोकतंत्र नहीं है और जो नेता बोलने की कोशिश करता है, उसकी “जुबान काट दी जाती है”।

“अगर सपा में कोई मर्द है, तो सामने आकर कहे कि 2027 में मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि वहां बोलने की आज़ादी नहीं है।”

“सपा राज में नहीं बना कोई मिसाल देने वाला स्कूल”

राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में एक भी ऐसा स्कूल नहीं बना, जिसे शिक्षा की मिसाल कहा जा सके।

“2015 के आंकड़े बताते हैं कि 3.45 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहर थे। यह सपा सरकार की शिक्षा नीति की असलियत है।”

“सपा ने पिल्ली-पिल्ला पाल रखे हैं, जो भौंकते हैं”

राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि:

“समाजवादी पार्टी ने कुछ पिल्ली-पिल्ला पाल रखे हैं, जो भौंक रहे हैं।”
उन्होंने दावा किया कि सुभासपा में हर जाति और धर्म के लोगों को बोलने की पूरी आजादी है।

The post ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला – “अगर ABCD आती तो सत्ता में होते” appeared first on Newj9.

बिहार चुनाव से पहले ओपी राजभर का बड़ा दांव: NDA से न बनी बात तो बनाएंगे तीसरा मोर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। राजभर ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि अगर एनडीए (NDA) के साथ सीटों और मुद्दों पर तालमेल नहीं बनता है, तो वे तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे। इसके लिए वे बिहार के छोटे-बड़े कई राजनीतिक दलों से बातचीत कर रहे हैं और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) से भी संभावित गठजोड़ के संकेत दिए हैं।

एनडीए के साथ 70% बातचीत पूरी

बलिया के रसड़ा में पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की है। उन्होंने बताया,

“एनडीए के साथ हमारी 70 फीसदी बातचीत पूरी हो चुकी है, बाकी 30% मुद्दों पर बात चल रही है। लेकिन अगर बिहार के कुछ नेताओं के दबाव में गठबंधन नहीं हो पाया, तो हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।”

राजभर का यह बयान संकेत देता है कि एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, खासकर बिहार में बीजेपी के कुछ स्थानीय नेताओं के रवैये को लेकर नाराजगी है।

तीसरे मोर्चे की तैयारी और PK से संपर्क

ओपी राजभर ने कहा कि अगर एनडीए से बात नहीं बनी तो तीसरा मोर्चा बनाने की दिशा में गंभीरता से काम हो रहा है। कई छोटे-बड़े दलों से बातचीत जारी है और कुछ दल सहमत भी हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रशांत किशोर के साथ भी संपर्क में हैं और दोनों पक्षों के बीच बातचीत की संभावना है। हालांकि, गठबंधन को लेकर अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

INDIA गठबंधन से बनाई दूरी

राजभर ने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा,

“कुछ पार्टियां इंडिया गठबंधन के बाहर भी सक्रिय हैं और हम उनसे बात कर रहे हैं। अगर बीजेपी से बात नहीं बनी तो हम वैकल्पिक मोर्चा बनाकर चुनाव में उतरेंगे। हमारी पार्टी बिहार की 156 सीटों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है।”

राहुल गांधी पर तीखा हमला

ओपी राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं।

“वो चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब कांग्रेस को जीत मिलती है तो चुप रहते हैं। अगर उन्हें गड़बड़ी लगती है तो सबूत दें। बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन चुकी है।”

The post बिहार चुनाव से पहले ओपी राजभर का बड़ा दांव: NDA से न बनी बात तो बनाएंगे तीसरा मोर्चा appeared first on Newj9.

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल, बोले– “पत्नी के हक में भी नहीं उठा रहे आवाज”
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीति गर्मा गई है। अब यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।

राजभर ने सवाल उठाया कि जब डिंपल यादव खुद मणिपुर जैसे मुद्दे को संसद में उठा रही हैं, तो अखिलेश यादव अपनी पत्नी के सम्मान में चुप क्यों हैं?

“7 वचन निभा नहीं रहे अखिलेश”: राजभर

राजभर ने कहा,”अखिलेश यादव शादी के 7 फेरों के सातों वचन नहीं निभा रहे हैं, इसलिए अपनी पत्नी के हक में आवाज नहीं उठा रहे।“

उन्होंने डिंपल यादव की पहल को सराहते हुए कहा कि वो “पत्नी धर्म” निभा रही हैं, लेकिन अखिलेश यादव मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण चुप हैं।

पीडीए पाठशाला को बताया ‘ड्रामा’

सपा द्वारा शुरू की गई पीडीए पाठशाला पर भी ओपी राजभर ने हमला बोला। उन्होंने कहा,”जब शिक्षा में सुधार की जरूरत थी, तब उसे बिगाड़ा गया। अब पीडीए पाठशाला सिर्फ फोटोशूट और ड्रामे के लिए की जा रही है।”

बिजली विभाग विवाद पर भी बोले राजभर

यूपी में बिजली मंत्री को लेकर चल रहे विवाद पर राजभर ने कहा,

“अगर वह बोल रहे हैं कि उनकी नहीं सुनी जा रही, तो जरूर कोई परेशानी होगी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभाग की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं।”

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मौलाना साजिद रशीदी ने हाल ही में एक टीवी डिबेट में डिंपल यादव के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा देखा गया।

कई जगह FIR दर्ज

सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना की पिटाई भी की

मौलाना ने भी धमकी मिलने की शिकायत की है

The post ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल, बोले– “पत्नी के हक में भी नहीं उठा रहे आवाज” appeared first on Newj9.