नीतीश कुमार Archives - Newj9

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी ये सुविधा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है।
उन्होंने बताया कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ का उद्देश्य आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन में आने वाली परेशानियों को कम करना है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस योजना की जानकारी बिंदुवार साझा की।

80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि अक्सर 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

अब ऐसे बुजुर्ग जो जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री कराना चाहते हैं, उन्हें जरूरत पड़ने पर घर बैठे ही निबंधन से जुड़ी सभी सेवाएं दी जाएंगी।

इसके लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर सेचलंत निबंधन इकाई (Mobile Registration Unit) के माध्यम से निश्चित समय-सीमा में रजिस्ट्री की सुविधा दी जाएगी।
आवेदक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सरकार ने निर्देश दिया है कि जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया 7 कार्य दिवसों के भीतर पूरी की जाएगी।

जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बार जमीन खरीदने वालों को संबंधित भूमि की अद्यतन जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
अब नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री से पहले ही भूमि की ताजा स्थिति की जानकारी क्रेता और विक्रेता को उपलब्ध कराई जाएगी।

निबंधन विभाग, अंचल कार्यालय से भूमि की अद्यतन जानकारी लेकर आवेदक को देगा, जिससे लोगों को सही और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

1 अप्रैल 2026 से लागू होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सभी व्यवस्थाओं को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने के निर्देश संबंधित विभागों को दे दिए गए हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल खासकर 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और आम लोगों को भी जमीन से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिलेगी।

सुझाव देने की भी अपील

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर इस व्यवस्था को लेकर कोई और विशिष्ट सुझाव देना चाहता है, तो लोग अपने सुझाव 19 जनवरी 2026 तक दे सकते हैं।

The post नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी ये सुविधा appeared first on Newj9.

बिहार हिजाब विवाद: डीजीपी ने पुलिस कार्रवाई पर दिए ब्योरे से परहेज किया
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला चिकित्सक नुसरत परवीन का हिजाब खींचने के प्रयास के बाद फैले विवाद पर सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को गृह विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी विनय कुमार से सवाल किया गया कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई की है या नहीं।

डीजीपी ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुरानी बातें दोहराते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे मामलों के लिए अभया ब्रिगेड शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष (2026) 2000 नई स्कूटियां खरीदी जाएंगी, और उनमें महिला पुलिसकर्मियों (एएसआई) को संवेदनशील जगहों जैसे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर तैनात किया जाएगा।

इस बयान से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि नुसरत परवीन के हिजाब प्रकरण पर पुलिस ने किसी तरह का संज्ञान लिया या कोई कार्रवाई की है। विपक्ष ने पहले ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे तक की मांग कर दी है, और मामला राजनीतिक रूप से गरमाया हुआ है।

The post बिहार हिजाब विवाद: डीजीपी ने पुलिस कार्रवाई पर दिए ब्योरे से परहेज किया appeared first on Newj9.

हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार के खिलाफ FIR की तैयारी, PDP ने श्रीनगर में दर्ज कराई शिकायत
जम्मू-कश्मीर की विपक्षी पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराने का फैसला किया है। यह कदम पटना में सामने आए हिजाब विवाद को लेकर उठाया गया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती इस मामले को लेकर श्रीनगर पुलिस के पास पहुंचीं और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि श्रीनगर के कोठी बाग पुलिस थाने में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर जब मंच पर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचीं, तो आरोप है कि मुख्यमंत्री ने महिला के चेहरे से हिजाब हटा दिया।

यह घटना सामने आने के बाद देशभर में इसे लेकर महिलाओं के सम्मान, निजता और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल खड़ा हो गया।

इल्तिजा मुफ्ती ने की जवाबदेही की मांग

इस घटना को लेकर इल्तिजा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बिहार सरकार और उसके नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि:

“क्या बिहार सरकार महिलाओं के सम्मान और अपमान में फर्क नहीं जानती?”

इल्तिजा ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाबदेही तय करने की मांग की थी।

गिरिराज सिंह के बयान पर भी भड़की थीं इल्तिजा

हिजाब विवाद के बाद जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के समर्थन में सामने आए और विवादित बयान दिया, तब इल्तिजा मुफ्ती का गुस्सा और बढ़ गया।

गिरिराज सिंह ने कहा था कि:

अगर महिला नियुक्ति पत्र लेने आ रही है तो चेहरा क्यों नहीं दिखाएगी?

क्या यह इस्लामिक देश है?

नीतीश कुमार ने गार्जियन की तरह हिजाब हटाया

एयरपोर्ट सिक्योरिटी का हवाला देते हुए चेहरे से नकाब हटाने की बात कही

इल्तिजा मुफ्ती का तीखा पलटवार

गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने कहा था,

“इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए केवल फिनाइल ही काम आ सकता है।”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा।

राजनीतिक तकरार तेज

हिजाब विवाद अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का मुद्दा बन गया है। नीतीश कुमार के खिलाफ FIR की तैयारी से मामला और गंभीर हो गया है। आने वाले दिनों में इस पर कानूनी और राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

The post हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार के खिलाफ FIR की तैयारी, PDP ने श्रीनगर में दर्ज कराई शिकायत appeared first on Newj9.

नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर गिरिराज सिंह का समर्थन, इल्तिजा मुफ्ती ने दिया तीखा बयान
नई दिल्ली/पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने से जुड़ा मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर जहां विपक्षी दल मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के समर्थन में सामने आए हैं। गिरिराज सिंह के बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिजाब से जुड़े वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने कहा, “अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने जा रहा है तो क्या उसका चेहरा दिखना नहीं चाहिए? क्या यह कोई इस्लामिक देश है? नीतीश कुमार ने एक अभिभावक की भूमिका निभाई है।”

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि पासपोर्ट बनवाते समय और एयरपोर्ट पर भी लोगों को अपना चेहरा दिखाना पड़ता है। उन्होंने कहा, “लोग पाकिस्तान और इंग्लैंड की बात करते हैं, लेकिन यह भारत है और यहां कानून का राज चलेगा। नीतीश कुमार ने सही किया।”

इल्तिजा मुफ्ती का तीखा पलटवार

गिरिराज सिंह के इस बयान पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती भड़क गईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा। हमारी मुस्लिम माताओं और बहनों के हिजाब और नकाब को छूने की हिम्मत मत करना। वरना मुस्लिम औरतें ऐसा सबक सिखाएंगी कि जिंदगी भर याद रखोगे।”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 1283 नए आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की थी। उस समय मंच पर मौजूद नेता कुछ पल के लिए हैरान रह गए थे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

देशभर में गरमाई सियासत

हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी दल लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। यह मामला अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर में सियासी बहस का मुद्दा बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विवाद की चर्चा भारत के अलावा पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब जैसे देशों में भी हो रही है।

The post नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर गिरिराज सिंह का समर्थन, इल्तिजा मुफ्ती ने दिया तीखा बयान appeared first on Newj9.

नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर सपा सांसद इकरा हसन का हमला, सार्वजनिक माफी की मांग
लखनऊ/पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

इकरा हसन ने कहा कि सरकारें महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, लेकिन जिस महिला ने अपनी काबिलियत के दम पर एक पद हासिल किया था, उसे मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बाद संबंधित महिला बिहार छोड़कर कोलकाता में अपने भाई के साथ रहने चली गई है। सपा सांसद ने कहा, “हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री भले ही बुजुर्ग हों, लेकिन किसी भी बुजुर्ग या पिता समान व्यक्ति को किसी महिला का घूंघट या हिजाब खींचने का अधिकार नहीं है।” उन्होंने मांग की कि नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से उस महिला से माफी मांगें।

लखनऊ में लगे पोस्टर, सपा का विरोध प्रदर्शन

वहीं गुरुवार (18 दिसंबर) को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों के जरिए सपा नेताओं ने दोनों नेताओं पर महिलाओं के सम्मान को लेकर सवाल उठाए।

नीतीश कुमार को लेकर लगाए गए पोस्टरों में लिखा था, “नियुक्ति पत्र मांगती बच्चियां, हिजाब हटाया जा रहा।” वहीं मंत्री संजय निषाद के खिलाफ पोस्टर में लिखा गया, “सत्ता के घमंड में मंत्री मर्यादा भूलते जा रहे हैं। छुआ ही तो क्या कहकर जुर्म हल्का बताते हैं, नारी सम्मान पर हंसी और खुद को नेता बताते हैं।”

इसके साथ ही सपा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में भी पोस्टर लगाए, जिनमें लिखा था, “अंधेरे के इस दौर में एक आवाज बेबाक है, अखिलेश यादव ढाल बनकर हर नारी के सम्मान के साथ हैं।”

हिजाब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

The post नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर सपा सांसद इकरा हसन का हमला, सार्वजनिक माफी की मांग appeared first on Newj9.