प्रियंका गांधी Archives - Newj9

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासत गरमाई, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरने के बाद देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। सत्ता पक्ष जहां विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहा है, वहीं विपक्ष इसे सरकार की रणनीति और साजिश बता रहा है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ वह लोकतंत्र और संविधान की जीत है।

‘सरकार ने साजिश के तहत बिल लाया’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से पता था कि यह बिल पास नहीं होगा, फिर भी इसे एक साजिश के तहत लाया गया। उन्होंने कहा कि अगर बिल पास हो जाता तो सरकार खुद को महिलाओं की मसीहा बताती और अगर नहीं होता तो विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने की कोशिश करती।

‘महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन का खेल’

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मुद्दा केवल महिला आरक्षण का नहीं बल्कि परिसीमन से जुड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना जातिगत जनगणना के आधार के परिसीमन करना चाहती थी, ताकि मनमानी की जा सके।

‘लोकतंत्र और विपक्ष की एकता की जीत’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की एकता की जीत है। उन्होंने दावा किया कि जब विपक्ष एकजुट होता है तो सरकार को रोका जा सकता है।

‘महिलाओं का इस्तेमाल सत्ता के लिए’

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार सत्ता के लिए महिलाओं के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

BJP पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि बीजेपी का महिलाओं को लेकर रिकॉर्ड सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने उन्नाव, हाथरस और मणिपुर जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

The post महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासत गरमाई, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Newj9.

प्रियंका गांधी ने हरियाणा आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या को दलित अत्याचार का मुद्दा बताया
हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए दलित समाज के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर चिंता व्यक्त की है।

प्रियंका गांधी ने कहा, “जातीय प्रताड़ना से परेशान होकर हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार जी की आत्महत्या से पूरा देश स्तब्ध है। देश भर में दलितों के खिलाफ अन्याय, अत्याचार और हिंसा का सिलसिला भयावह रूप ले चुका है।”

उन्होंने रायबरेली में हुई हरिओम वाल्मीकि हत्या और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर हमला का उदाहरण भी दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, “पहले रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या, फिर न्यायाधीश का अपमान और अब वरिष्ठ अधिकारी की आत्महत्या यह साबित करती है कि बीजेपी राज दलितों के लिए अभिशाप बन गया है।”

उन्होंने यह भी कहा, “चाहे कोई आम नागरिक हो या उच्च पद पर, अगर वह दलित समाज से है तो अन्याय और अमानवीयता उसका पीछा नहीं छोड़ती। जब ऊंचे ओहदे पर बैठे दलितों का यह हाल है तो आम दलित समाज की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।”

मंगलवार को वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि उन्हें रिपोर्टेड सुसाइड की सूचना मिली थी और मृतक की पहचान वाई पूरन कुमार के रूप में हुई।

पीटीआई के मुताबिक, 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार रोहतक के सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर तैनात थे।

गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाई पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत कुमार से मुलाकात की। अमनीत कुमार ने इस मामले में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भी सौंपा।

The post प्रियंका गांधी ने हरियाणा आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या को दलित अत्याचार का मुद्दा बताया appeared first on Newj9.

जयपुर अस्पताल में आग: छह लोगों की मौत पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक, मुआवजा और जांच की मांग
जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में लगी आग से छह लोगों की मौत के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हादसे को “हृदयविदारक” बताया है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने तथा घटना की जांच की मांग की है।

प्रियंका गांधी ने एक्स (X) पर लिखा —

“जयपुर में सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की वजह से कई मरीजों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उन्होंने आगे कहा —

“राज्य सरकार से अपील करती हूं कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और इस घटना की त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।”

वहीं, राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है, हालांकि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चलेगा।

इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और कई मरीज झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर को फिलहाल खाली करा दिया है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

The post जयपुर अस्पताल में आग: छह लोगों की मौत पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक, मुआवजा और जांच की मांग appeared first on Newj9.

यह जज न तय करें” — प्रियंका गांधी का सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर जवाब
नई दिल्ली, 5 अगस्त 2025 – सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जंग तेज़ हो गई है। मानहानि मामले में राहुल गांधी पर की गई कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद, अब प्रियंका गांधी ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है और अपने भाई का बचाव किया है।

सुप्रीम कोर्ट का सवाल: “क्या आप सच्चे भारतीय हैं?”

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता ने सोमवार को राहुल गांधी के 2022 के बयान पर सवाल करते हुए कहा था:

“आपको यह कैसे पता चला कि भारत की 2,000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन चीन ने कब्जा ली है? क्या आप वहां मौजूद थे? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसा नहीं कहेंगे।”

यह बयान तब चर्चा में आया, जब राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान चीन और भारतीय सेना को लेकर टिप्पणी की थी:

“चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 20 भारतीय जवानों की हत्या कर भारत की ज़मीन कब्ज़ा ली है, लेकिन इस पर कोई सवाल नहीं करता।”

प्रियंका गांधी का पलटवार

सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:

“सम्मान के साथ कहना चाहती हूँ कि जज यह तय न करें कि कौन सच्चा भारतीय है। विपक्ष के नेता का काम है कि वे सरकार से सवाल पूछें।”

उन्होंने राहुल गांधी की नीयत पर सवाल उठाने को अनुचित बताते हुए कहा:

“मेरे भाई भारतीय सेना के ख़िलाफ़ कभी कुछ नहीं कहेंगे। वह सेना की सबसे ज़्यादा इज़्ज़त करते हैं। उनके बयान का ग़लत मतलब निकाला गया है।”

धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला

इससे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था:

“जो लोग संविधान को लेकर देशभर में घूमते हैं, वे ही असली संविधान विरोधी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सही सवाल किया – क्या आप भारतीय हैं?”

प्रधान ने कांग्रेस पर “देश की छवि खराब करने” का आरोप भी लगाया।

The post यह जज न तय करें” — प्रियंका गांधी का सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर जवाब appeared first on Newj9.

प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला: TRF ने 5 साल में किए 25 आतंकी हमले
लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार की तैयारियों, खुफिया तंत्र और आतंकी संगठन TRF को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रियंका गांधी ने पूछा – “आख़िर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?”

उन्होंने कहा कि TRF (The Resistance Front) ने साल 2020 से 2025 तक जम्मू-कश्मीर में 25 से ज्यादा आतंकी हमले किए, जिनमें दर्जनों नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई, लेकिन सरकार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

“TRF ने 25 हमले किए, सरकार को नहीं लगी खबर”

प्रियंका गांधी ने कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी कुछ ही दिन बाद TRF नामक आतंकी संगठन लेता है। यह संगठन 2019 में बना और 2020 में सक्रिय हुआ। इसके बाद से लेकर 22 अप्रैल 2025 तक इसने 25 बड़े आतंकी हमले किए।”

उन्होंने कहा कि इन हमलों में अब तक 41 सुरक्षाकर्मियों और 27 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 54 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने विशेष तौर पर 2024 के रियासी हमले का जिक्र किया, जिसमें 9 लोगों की जान गई और 41 घायल हुए थे।

“3 साल तक TRF को क्यों नहीं घोषित किया आतंकी संगठन?”

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि अगर TRF 2020 से आतंकी गतिविधियां कर रहा था, तो उसे आतंकी संगठन घोषित करने में 3 साल क्यों लगे? उन्होंने कहा, “2020, 2021, 2022 में TRF को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया गया, 2023 में जाकर इसे आतंकी संगठन का दर्जा मिला। क्या सरकार को इसकी जानकारी नहीं थी? या जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की गई?”

“हमला कैसे हुआ – इसका जवाब किसी के पास नहीं”

उन्होंने सत्तापक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तो एक घंटे तक आतंकवाद, रक्षा नीति और इतिहास की बातें कीं, लेकिन यह नहीं बताया कि हमला कैसे हुआ।

प्रियंका ने कहा, “इतिहास की बात आप करते रहिए, हम वर्तमान की बात कर रहे हैं। पाकिस्तान में साजिश रची गई और हमारी एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। क्या ये एजेंसियों की नाकामी नहीं है?”

“किसने ली जिम्मेदारी? किसी ने इस्तीफा दिया?”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इतनी बड़ी आतंकी घटना के बावजूद किसी अधिकारी ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि “क्या आईबी चीफ ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने जिम्मेदारी ली?”

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा का दायित्व केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय का होता है, लेकिन यहां किसी ने जवाबदेही नहीं ली। उन्होंने कहा कि सरकार खामोश है और जिम्मेदारी से भाग रही है।

संसद में प्रियंका गांधी का यह बयान सरकार के आतंकवाद के खिलाफ रवैये और खुफिया व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने TRF जैसे संगठनों को लेकर सावधानी बरतने में हुई देरी को देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया।उनकी यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा सरकार की आतंकवाद से निपटने की रणनीति पर जारी आलोचना को और तेज कर सकती है।

The post प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला: TRF ने 5 साल में किए 25 आतंकी हमले appeared first on Newj9.