राजनाथ सिंह Archives - Newj9

राजनाथ सिंह ने मलेशिया में आसियान डिफ़ेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस में किया हिस्सा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ‘आसियान डिफ़ेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस’ में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत अपने रक्षा सहयोग को आसियान और प्लस देशों के साथ क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में योगदान के रूप में देखता है।

राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत का दृष्टिकोण साझेदारी और सहयोग की भावना पर आधारित है, जो केवल लेन-देन या अल्पकालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक और सिद्धांत-प्रधान है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र खुला, समावेशी और किसी दबाव से मुक्त होना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ‘म्युचुअल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फ़ॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन’ (MAHASAGAR) की भावना के अनुरूप बातचीत और सहयोग के लिए तैयार है।

The post राजनाथ सिंह ने मलेशिया में आसियान डिफ़ेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस में किया हिस्सा appeared first on Newj9.

सर क्रीक पर राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “पाकिस्तान अगर हिमाकत करेगा तो इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे”
भुज (गुजरात)। विजयादशमी के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है। भुज एयरबेस पर शस्त्र पूजा के बाद जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में किसी भी तरह का दुस्साहस किया, तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि “इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।”

1965 का युद्ध और कराची का रास्ता

रक्षा मंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान को 1965 की जंग की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय सेना लाहौर तक पहुंचने की क्षमता दिखा चुकी थी। आज 2025 में पाकिस्तान को यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि कराची तक जाने का रास्ता भी इसी सर क्रीक से होकर गुजरता है।

सर क्रीक क्या है?

सर क्रीक कच्छ की खाड़ी में स्थित लगभग 96 किलोमीटर लंबी संकरी जलधारा है।

यह भारत के गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच आती है।

ज्वारीय इलाका होने के कारण यह समुद्री और जमीनी सीमाओं को जोड़ता है।

सामरिक दृष्टि से यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्यों है विवाद?

सर क्रीक विवाद की जड़ 1914 के समझौते में बताई जाती है।

भारत के अनुसार सीमा सर क्रीक के पूर्वी तट पर है।

पाकिस्तान पश्चिमी तट को सीमा मानता है।

भारत का कहना है कि ऐतिहासिक दस्तावेज़ और मध्य रेखा (midline principle) ही सीमा निर्धारण का आधार होना चाहिए।

यही कारण है कि यह विवाद दशकों से अनसुलझा है और कई बार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के बावजूद हल नहीं हो पाया।

सामरिक महत्व और संसाधन

सर क्रीक अरब सागर के नजदीक है और यहीं से कराची पोर्ट तक पहुंचने का मार्ग भी निकलता है।

यहां हाइड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस के संभावित भंडार होने की संभावना जताई गई है।

मछली और अन्य समुद्री संसाधनों की भरमार भी इस इलाके को और अहम बनाती है।

सामरिक दृष्टि से यह क्षेत्र हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील है।

पाकिस्तान की हालिया गतिविधियां और भारत की प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों के बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक विवाद को हल करने में गंभीर नहीं है।

हाल में पाकिस्तान ने सर क्रीक के पास सैन्य ढांचे का विस्तार किया है।

भारत ने इसे क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश बताया है।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना और बीएसएफ पूरी सतर्कता से सीमा की रक्षा कर रहे हैं और किसी भी आक्रामकता का निर्णायक जवाब देंगे।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का जिक्र

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में ऑपरेशन “सिंदूर” का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस दौरान लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत के रक्षा तंत्र को भेदने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को प्रभावित कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम और तैयार है।

The post सर क्रीक पर राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “पाकिस्तान अगर हिमाकत करेगा तो इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे” appeared first on Newj9.

राजनाथ सिंह का लोकसभा में बयान: “ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं, केवल रुका है
नई दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पहलगाम हमले और उसके जवाब में किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह भारत बनाम पाकिस्तान नहीं, बल्कि सभ्यता बनाम बर्बरता का संघर्ष है।

“ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं”

रक्षा मंत्री ने कहा—

“पाकिस्तान के मन में जो गलतफहमी थी, उसे हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दूर कर दिया। अगर कुछ बचा होगा, तो उसे भी दूर कर देंगे। यह ऑपरेशन रुका है, समाप्त नहीं हुआ है।”

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि—

“बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। अगर पाकिस्तान फिर कोई हरकत करेगा, तो हमारी प्रतिक्रिया और भी कठोर होगी।”

“भारत की नीति बुद्ध से प्रेरित, लेकिन शौर्य में कमी नहीं”

रक्षा मंत्री ने भारत की परंपरा और ताकत पर बल देते हुए कहा—

“हमारी मूल प्रवृत्ति बुद्ध की है, युद्ध की नहीं। लेकिन अगर कोई हमारी संप्रभुता को चोट पहुंचाएगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि भारत की नीति भगवान राम और भगवान कृष्ण की प्रेरणा से चलती है, जहां धैर्य और शौर्य दोनों हैं।

“आतंकवाद – पाकिस्तान की सोची समझी नीति”

राजनाथ सिंह ने कहा—

“पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद कोई पागलपन नहीं, बल्कि एक सोची-समझी टूलकिट है। यह पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों की एक रणनीति है, जो लंबे समय से चल रही है।”

उन्होंने वी.एस. नायपाल को कोट करते हुए कहा—

“नायपाल ने सही कहा था कि पाकिस्तान में होना अपने आप में एक विरोधाभास है। वह एक ऐसी रचना है, जिसकी कोई स्पष्ट आत्मा नहीं है।”

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक

रक्षा मंत्री ने सरकार के रुख को दोहराते हुए कहा—

“2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और अब 2025 का ऑपरेशन सिंदूर – ये सब दिखाते हैं कि हमने शांति की पहल भी की और जब ज़रूरत पड़ी तो सख्ती भी दिखाई।”

सियासी संदेश साफ: मोदी सरकार बैकफुट पर नहीं – पाकिस्तान को हर साजिश का मिलेगा जवाब

राजनाथ सिंह के बयान से यह साफ हो गया कि भारत अब आतंकी घटनाओं को सिर्फ निंदा में नहीं, कार्रवाई में बदल रहा है। लोकसभा में यह बयान उस समय आया है जब विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा था।

The post राजनाथ सिंह का लोकसभा में बयान: “ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं, केवल रुका है appeared first on Newj9.

राजनाथ सिंह का दावा – बिहार का विकास तभी संभव, जब केंद्र-राज्य में हो एक विचारधारा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पटना में आयोजित बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “बिहार को उसका खोया गौरव सिर्फ भाजपा ही लौटा सकती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

“यह साधारण बैठक नहीं, संकल्प सभा है”

राजनाथ सिंह ने कहा कि”यह बैठक सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बिहार और भारत को नई ऊंचाई देने का संकल्प है। हर बूथ, हर मोहल्ले, हर पंचायत में जाकर मोदी जी की नेतृत्व क्षमता और विकास कार्यों की बात करनी है।”

मोदी सरकार की 11 साल की नीतियों का करें प्रचार

उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने बीते 11 वर्षों में यह साबित किया है कि स्पष्ट नीति, साफ नीयत और मजबूत नेतृत्व से भारत बदल सकता है।“भाजपा केवल सत्ता पाने के लिए काम नहीं करती, हमारा उद्देश्य है – समाज और राष्ट्र का निर्माण।”

विपक्ष पर तीखा हमला

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा,“इन पार्टियों का लक्ष्य सिर्फ सत्ता है, जबकि भाजपा हर वर्ग के विकास और आत्मसम्मान के लिए काम करती है।”

पटना से जोड़ा बिहार का स्वर्णिम अतीत

रक्षा मंत्री ने कहा कि“यह पावन भूमि वही है जहां चाणक्य, आर्यभट्ट और सम्राट अशोक ने देश को दिशा दी। आज हमें भी बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य बनाना है।”

भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी नहीं, सामाजिक योद्धा हैं

“भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर दिन राष्ट्र निर्माण की साधना में लगे रहते हैं। बिहार की तेजी से प्रगति तभी संभव है जब केंद्र और राज्य में एक जैसी विचारधारा हो।”

‘मोदी मिशन’ के वाहक बनें कार्यकर्ता

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।“भाजपा कार्यकर्ता मोदी मिशन के सच्चे वाहक बनें और हर घर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।”

चुनाव से पहले संगठन को नई दिशा देने का समय

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा:“आप केवल पार्टी के सदस्य नहीं, बल्कि भविष्य के स्वर्णिम बिहार के निर्माता हैं। संगठन को एक जन आंदोलन में बदलने का समय आ गया है।”

राजनाथ सिंह का यह संबोधन भाजपा कार्यकर्ताओं को न केवल आगामी चुनावों के लिए तैयार करने वाला था, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी था कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, समाज और बिहार का समृद्ध भविष्य है।

The post राजनाथ सिंह का दावा – बिहार का विकास तभी संभव, जब केंद्र-राज्य में हो एक विचारधारा appeared first on Newj9.

राजनाथ सिंह जाएंगे चीन, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते चीन के दौरे पर जा सकते हैं। वे 25 से 27 जून तक चीन के क़िंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में उनके चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जुन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की संभावना भी जताई जा रही है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल

इस बैठक में भारत और चीन के अलावा पाकिस्तान भी हिस्सा ले रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी SCO की इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली विदेश यात्रा

राजनाथ सिंह का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली विदेश यात्रा होगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और चीन आपसी संबंधों को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापार, यात्रा और संवाद को दोबारा शुरू करने पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

7 साल बाद कोई भारतीय मंत्री जाएगा चीन

राजनाथ सिंह का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले 7 सालों में कोई भी भारतीय मंत्री चीन नहीं गया है। इससे पहले साल 2018 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन के दौरे पर गई थीं। अब राजनाथ सिंह चीन जा रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों में बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू, तनाव कम करने की कोशिश

इस बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी फिर से शुरू किया गया है। डेपसांग और डेमचोक जैसे इलाकों में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग भी शुरू हो गई है। यह संकेत है कि सीमा पर हालात पहले से सुधर रहे हैं।

दिल्ली में भारत-चीन अधिकारियों की हुई बातचीत

हाल ही में दिल्ली में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग के बीच बातचीत हुई थी। भारत ने इसमें चीन की SCO अध्यक्षता का समर्थन भी दोहराया था। इससे पहले लाओस में हुई ADMM-प्लस बैठक में भी राजनाथ सिंह और एडमिरल डोंग जून की मुलाकात हुई थी।

The post राजनाथ सिंह जाएंगे चीन, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा appeared first on Newj9.